राजनीति

#राजनीति

December 10, 2025

हिमाचल में आपदा राहत पर कांग्रेस चीफ बोले- केंद्र ने 15 रुपये भी नहीं दिए , BJP भड़की

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

BJPvsCongress

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत पैकेज को लेकर राजनीति अब एक बार फिर गरमा गई है। केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता पर भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मोदी सरकार पर लगाए आरोपों पर अब भाजपा द्वारा पलटवार किया जा रहा है।

भाजपा का कांग्रेस पर करारा हमला

हिमाचल भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के बयान को झूठ करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विनय कुमार ने पद संभालते ही तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : भाभी को बेरहमी से पी*ट रहा था जेठ, बस ड्राइवर और सवारियों ने सिखाया सबक

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हाईकमान के दबाव में आकर जनता को भ्रमित कर रहा है। साथ ही उन्होंने विनय कुमार को सीधी चुनौती देते हुए कहा, “अगर केंद्र सरकार ने हिमाचल को 15 रुपये भी नहीं दिए, जैसा कि आप दावा कर रहे हैं, तो राज्य सरकार को तुरंत केंद्र से मिली सारी राहत राशि वापस कर देनी चाहिए।”

यह था विनय कुमार का आरोप

मंडी दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज में से “प्रदेश को अब तक 15 रुपये भी नहीं मिले।” उनके इसी बयान पर भाजपा लगातार हमला कर रही है।

भाजपा ने पेश किए आंकड़े

अजय राणा ने विस्तृत आंकड़े रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर 31 अक्टूबर 2025 तक हिमाचल को 3,451.43 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने भी इसमें 769.82 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस तरह आपदा राहत, पुनर्निर्माण और क्षमता निर्माण के लिए कुल 4,221.25 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चरस सप्लाई करने निकले थे दो दोस्त, बीच रास्ते में हुए गिरफ्तार- टैक्सी भी जब्त

अजय राणा के अनुसार SDRF, NDRF और SDMF के माध्यम से 2022–2025 के बीच कुल 3,283.71 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। SDRF: 1,479.20 करोड़, NDRF: 1,488.19 करोड़, SDMF: 316.32 करोड़- इनमें से 3,345.02 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 341 करोड़ रुपये अभी शेष हैं।

बड़ी परियोजनाओं की मंजूरी भी मिली

अजय राणा ने बताया कि वर्ल्ड बैंक ने हिमाचल के लिए 2,687 करोड़ रुपये की प्रमुख परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत सड़कों, पुलों, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों, जल आपूर्ति ढांचे और भूस्खलन रोकथाम से जुड़े कार्य होंगे।

यह भी पढ़ें : HRTC का आर्थिक संकट गहराया: सैलरी न मिलने से भड़के कर्मचारी, बसें खड़ी करने की चेतावनी

केंद्र ने राज्य में आपदा क्षति का वैज्ञानिक मूल्यांकन करने के लिए उच्च स्तरीय इंटर-मिनिस्ट्रियल टीम भी भेजी है, जिसकी रिपोर्ट के बाद और सहायता मिलने की संभावना है।

कांग्रेस नेतृत्व पर तंज

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के तीन साल का जश्न मनाए जाने पर भी निशाना साधा। अजय राणा ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में आने को लेकर कांग्रेस नेताओं में ही संशय है, जिससे यह साफ होता है कि “केंद्रीय नेतृत्व का राज्य की कांग्रेस सरकार पर भरोसा कम हो चुका है।”

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख