#अपराध

December 10, 2025

हिमाचल : भाभी को बेरहमी से पी*ट रहा था जेठ, बस ड्राइवर और सवारियों ने सिखाया सबक

सड़क के बीचोबीच महिला पर किया हमला

शेयर करें:

domestic violence

कांगड़ा। जिस हिमाचल को 'देवी-देवताओं की भूमि' कहा जाता है और जहां देवियों को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, वहीं अब महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन महिलाएं दहेज, यौन उत्पीड़न, मारपीट, दुष्कर्म और छेड़छाड़ आदि जैसी घिनौनी हरकतों का शिकार हो रही हैं। इसी कड़ी में अब कांगड़ा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

जेठ ने महिला को पीटा

यहां एक महिला के साथ सरेआम सड़क पर मारपीट की गई है- वो भी उसके जेठ (पति के बड़े भाई) द्वारा। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पीड़ित महिला ने अपने जेठ के खिलाफ ज्वालामुखी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चरस सप्लाई करने निकले थे दो दोस्त, बीच रास्ते में हुए गिरफ्तार- टैक्सी भी जब्त

सड़क के बीचोबीच हमला

पीड़िता संगीता कुमारी पत्नी सुभाष चंद ने पुलिस को बताया कि वो कोपड़ा की रहने वाली है। बीते कल सुबह करीब 8.30 बजे वो अपने घर से किसी काम के लिए निकली तो उसके जेठ ने उसको रास्ते में रोक लिया। जब तक वो कुछ समझ पाती जेठ ने उस पर हमला कर दिया।

बस चालक नहीं पहुंचता तो...

संगीता के अनुसार, आरोपी जेठ ने उसे कई थप्पड़ मारे, धक्का दिया और उसके साथ बहुत गाली-गलौच किया। गनीमत रही कि एक निजी बस चालक ने मौके पर बस रोक दी और उसकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें : चालदा महासू महाराज ने गांव से बाहर निकाल दिया था एक परिवार : 14 पीढ़ियों बाद टूटा वनवास

कैसे बचाई महिला की जान

संगीता ने बताया कि जब जेठ उसके साथ मारपीट कर रहा था-तब वहां से गुजर रही एक निजी बस का ड्राइवर और सवारियां उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने किसी तरह जेठ के चुंगल से महिला को छुड़ाया। भीड़ को देख जेठ मौके से भाग गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इसी बीच बस में मौजूद एक यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। सोशल मीडिया पर महिला की ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो को देख लोग काफी गुस्से में हैं और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : HRTC का आर्थिक संकट गहराया: सैलरी न मिलने से भड़के कर्मचारी, बसें खड़ी करने की चेतावनी

जेठ के खिलाफ केस दर्ज 

वहीं, शिकायत के बाद थाना ज्वालामुखी में आरोपी अमृत लाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत  मामला दर्ज किया गया है। घटना में घायल हुई महिला का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नादौन में करवाया जा रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

मामले की पुष्टि करते हुए DSP ज्वालामुखी RP जसवाल ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा ज्ञात होता है, लेकिन महिला की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और आसपास मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाए

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख