#राजनीति

September 5, 2025

सीएम सुक्खू बोले-आपदा प्रभावितों के लिए 3 हजार करोड़ की योजना तैयार, हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायज़ा

सीएम का तंज, बोले-बीजेपी सिर्फ सोशल मीडिया पर, जमीन पर नहीं दिखता कोई नेता

शेयर करें:

CM Sukhu Kullu

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से उत्पन्न आपदा की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर से शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने साथ आपदा प्रभावितों के लिए आवश्यक राशन सामग्री भी लेकर आए, जिसे जरूरतमंद क्षेत्रों में वितरित किया गया।

आपदा तबाही का किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री ने भुंतर और इसके आसपास के इलाकों में हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से हुई तबाही का जायज़ा लिया। उन्होंने कुल्लू से मनाली के बीच विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को भी सेना के हेलिकॉप्टर से देखा और राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।

 

यह भी पढ़ें : युवक के लिए NHAI-प्रशासन ने झोंकी ताकत, 40 मशीनों से खोला NH; 3 घंटे में कुल्लू से AIIMS पहुंचाया

राहत कार्यों में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर 

भुंतर में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में छह दिन के लंबे इंतजार के बाद मौसम साफ हुआ है, जिससे राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेना के हेलिकॉप्टरों की मदद से मणिमहेश यात्रा पर फंसे लगभग 3500 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष की बारिश ने अभूतपूर्व तबाही मचाई है। सरकार अपने सीमित संसाधनों में कटौती कर भी प्रभावितों की हर संभव सहायता कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार से अब तक कोई मदद नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लैबोरेटरी में खोल रखी थी नशे की दुकान, पुलिस ने मालिक समेत धरे दो लोग

बीजेपी नेताओं की भूमिका पर सवाल

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और बीजेपी के अन्य नेता सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। आपदा की इस घड़ी में न तो जमीनी स्तर पर कोई बीजेपी नेता नजर आ रहा है, और न ही केंद्र सरकार से कोई सहायता मिली है। सात सांसद होने के बावजूद बीजेपी के नेता नदारद हैं। 

जेपी नड्डा पर भी साधा निशाना

उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि वास्तव में वे हिमाचल के हितैषी हैं, तो केंद्र सरकार से स्पेशल रिलीफ पैकेज की मांग करें और फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट में छूट दिलवाकर लैंड.लैस प्रभावितों को दोबारा बसाने के लिए जमीन दिलवाएं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति के बाद अब 24 साल के बेटे ने छोड़ी दुनिया, मां का था इकलौता सहारा

आपदा प्रबंधन के लिए 3,000 करोड़ की योजना तैयार

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वर्ल्ड बैंक की सहायता से प्रदेश सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये की आपदा प्रबंधन योजना तैयार की है। इस योजना को केंद्र की मंजूरी मिलते ही प्रदेशभर में प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मणिमहेश यात्रियों को सुरक्षित निकाला

मुख्यमंत्री ने मणिमहेश यात्रा पर फंसे श्रद्धालुओं के सुरक्षित रेस्क्यू को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पिछले 9 दिनों से भरमौर में ग्राउंड जीरो पर डटे हुए हैं और हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन दुर्गम क्षेत्रों में जहां सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है और राशन की भारी किल्लत है़ वहां सेना के हेलिकॉप्टरों के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : कुल्लू लैंडस्लाइड: मलबे में तीन लोगों की टु*क*ड़ों में मिली देह, 3 अभी भी लापता

ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह दृश्य मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे भयावह रहा है। जिन लोगों ने अपने घर, पशुधन और आजीविका खोई है, उन्हें सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को बसाने, पशु हानि पर मुआवजा देने और मकान खो चुके लोगों को पुनर्वास सहायता दी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख