#हादसा

September 5, 2025

कुल्लू लैंडस्लाइड: मलबे में तीन लोगों की टु*क*ड़ों में मिली देह, 3 अभी भी लापता

महिला की देह पूरी, साजिद का एक हाथ गायब; राशिद का आधा शरीर ही मिला

शेयर करें:

Kullu-Landslide-Update

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। प्रदेश में अब 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बीते रोज कुल्लू जिला में अखाड़ा बाजार में भारी लैंडस्लाइड के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्य के दौरान शुक्रवार को मलबे से तीन और शव बरामद किए गए। इनमें एक महिला का शव पूरी अवस्था में मिला है, जबकि दो अन्य शव बुरी तरह क्षत.विक्षत हालत में प्राप्त हुए हैं।

टुकड़ों में मिले दो शव

अधिकारियों ने बताया कि जिन शवों की पहचान हुई है उनमें स्थानीय निवासी सुमन शर्मा और कश्मीर के रहने वाले साजिद अहमद वानी शामिल हैं। सुमन शर्मा का शव पूरी अवस्था में मिलने से परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। वहीं, साजिद का शव टुकड़ों में मिला है और उसका एक हाथ अब भी लापता है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति राशिद के केवल शरीर के कुछ हिस्से ही बरामद हो पाए हैं।

 

यह भी पढ़ें : युवक के लिए NHAI-प्रशासन ने झोंकी ताकत, 40 मशीनों से खोला NH; 3 घंटे में कुल्लू से AIIMS पहुंचाया

हादसे की पृष्ठभूमि

बता दें कि बीते रोज गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज बारिश के बाद अचानक हुए भूस्खलन ने इनर अखाड़ा बाजार में कहर बरपा दिया था। मलबे की चपेट में दो मकान पूरी तरह दब गए थे। इस हादसे में कुल दस लोग मलबे के नीचे फंस गए थे। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू किया था। शुरुआती दौर में एक शव बरामद हुआ था, जबकि तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। शेष छह लोगों की तलाश जारी थी। अब तीन और शव मिलने के बाद यह मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लैबोरेटरी में खोल रखी थी नशे की दुकान, पुलिस ने मालिक समेत धरे दो लोग

बचाव कार्य जारी

एनडीआरएफ ;राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बलद्धए दमकल विभागए पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी के साथ.साथ आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारी मान रहे हैं कि मलबे के नीचे दबे शेष लोगों को निकालने में अभी और समय लग सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति के बाद अब 24 साल के बेटे ने छोड़ी दुनिया, मां का था इकलौता सहारा

प्रशासन की अपील

कुल्लू जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित क्षेत्र के आसपास भीड़ न लगाएं, ताकि बचाव कार्य बाधित न हो। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तुरंत राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख