#राजनीति

January 21, 2025

हिमाचल में 6 हजार JBT, TGT, PGT की होगी भर्ती, स्टाफ नर्सों के 700 पद भी भरेंगे

कांगड़ा के किसी गांव में रात बिताएंगे सीएम सुक्खू

शेयर करें:

CM Sukhu Kangra Himachal

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जल्द ही सरकारी स्कूलों को नए शिक्षक मिलेंगे। हिमाचल की कांग्रेस सरकार के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों को जल्द ही छह हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश में 6 हजार जेबीटी, टीजीटी, और पीजीटी की भर्ती की जाएगी। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने के लिए 700 नई भर्तियां की जाएंगी।

कांगड़ा के मटौर में सीएम सुक्खू ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह घोषणा आज मंगलवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सीएम सुक्खू ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने पांच साल में मात्र 20 हजार नौकरियां निकाली थीं। उनमें से भी आधी भर्तियां सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में फंसी रही। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद इन सभी को सेटल किया और अब युवाओं को नौकरी दी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : 2 हजार का लालच देकर पंजाब से हिमाचल लाई युवती, होटल में पिलाई थी बीयर और...

छह हजार पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में अब जल्द ही छह हजार पदों पर भर्ती करेंगे। जिसमें जेबीटी जूनियर बेसिक टीचर, टीजीटी ट्रेंनड ग्रेजुएट टीचर पीजीटी ;पोस्ट ग्रेजुएट टीचरद्ध और 1200 पुलिस कॉस्टेबल की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा, प्रत्येक मेडिकल कालेज में हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए 700 पद स्टाफ नर्स के निकालने जा रहे है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: फेसबुक लिंक से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, 82 लाख की ठगी कर गए शातिर

कांगड़ा को दी करोड़ों की सौगात

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कांगड़ा प्रवास पर हैं। वह यहां कई उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। आज मंगलवार को सीएम सुक्खू कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटौर में पहुंचे थे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कांगड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा की। 

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने भाजपा का संकल्प "पार्ट टू" किया जारी, फ्री शिक्षा, सहित किये ये वादे

 

इसके अलावा मटौर कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने के साथ साथ पानी और बिजली की योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने की घोषणा की। सीएम सुक्खू ने कांगड़ा में जल्द ही राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य आरंभ करने, जलोड़ी खड्ड पर नया पुल बनाने की भी घोषणा की।

कांगड़ा के एक गांव में रात बिताएंगे सीएम सुक्खू

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा मेरे लिए नया नहीं है। कांगड़ा ने कांग्रेस का साथ दिया, लेकिन चुनने के बाद वह पार्टी बदलते रहे। आप निश्चित रहें, मैं एक रात आपके किसी गांव में बिताऊंगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में कांगड़ा जिले की तस्वीर बदलने वाली है जिसका अर्थ है कि गांव के लोगों के हाथ में पैसा पहुंचेगा। प्रदेश के लोगों को अच्छा पानी? स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख