#राजनीति
January 21, 2025
अनुराग ठाकुर ने भाजपा का संकल्प "पार्ट टू" किया जारी, फ्री शिक्षा, सहित किये ये वादे
अनुराग बोले- ये मोदी की गारंटी है, हर हाल में पूरी होगी
शेयर करें:
नई दिल्ली/हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे हैं। आज मंगलवार को अनुराग ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के संकल्प पत्र के दूसरे भाग को जारी किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए हैं।
दरअसल दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा तीन चरणों में अपने संकल्प पत्र को जारी कर रही है। आज मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा का संकल्प पार्ट टू जारी किया।
भाजपा ने अपने दूसरे संकल्प पत्र में जहां लोगों से फ्री शिक्षा का वादा किया है, वहीं प्रतियोगी परीक्षाआंे की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है। इसके अलावा जीवन बीमा के साथ साथ कामकाजी गर्भवती महिलाओं को भी बड़ी सौगात देने का वादा किया।
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र दिल्ली को विकसित करने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद भाजपा दिल्ली की जनता को हर सुविधा मुहैया करवाएगी। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों मंे दलालों की भूमिका को खत्म कर दिया है।
यह भी पढ़ें : 2 हजार का लालच देकर पंजाब से हिमाचल लाई युवती, होटल में पिलाई थी बीयर और...
संकल्प पत्र को जारी करते हुुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में भाजप की सरकार बनते ही जरूरतमंद लोगांे को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 15 हजार की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसी तरह दो बार यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता को भाजपा सरकार बनने पर स्वास्थ्य, यातायात, बिजली, पानी और परिवहन आदि से जुड़ी समस्याओं का हल करेंगे। दिल्ली में भाजप की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के पहले संकल्प पार्ट वन को जारी किया था। जिसमें भाजपा ने दिल्ली की जनता से 10 बड़े वादे किए थे।