#राजनीति

March 7, 2025

कांग्रेस में निष्कासितों को मिल रहे पद, CM सुक्खू ने बुद्धि सिंह को सौंपी मिल्कफेड की कमान

सीएम सुक्खू के करीबी हैं, चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर किया था निष्कासित

शेयर करें:

Budhi Singh Thakur  Milkfed Chairman

शिमला। हिमाचल कांग्रेस से निष्कासित नेताओं की वापसी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं इन नेताओं को बड़े पद भी दिए जा रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा पद आनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर निष्कासित किए गए बुद्धि सिंह ठाकुर को भी मिला है। सीएम सुक्खू ने बुद्धि सिंह ठाकुर को स्टेट कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन (मिल्कफेड) का चेयरमैन नियुक्त किया है। 

आनी के रहने वाले हैं बुद्धि सिंह

बुद्धि सिंह ठाकुर आनी के बागीपुल निरमंड के रहने वाले हैं। पार्टी से निष्कासित नेताओं को बड़े पद देने में बुद्धि सिंह ठाकुर से पहले एक और नाम भी शामिल है। इससे पहले सीएम सुक्खू ठियोग कांग्रेस के निष्कासित नेता जोगेंद्र कंवरको भी जल आयोग में मेंबर लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा सत्र की तैयारी पूरी- 1000 जवान सभालेंगे सुरक्षा का ज़िम्मा- जानें क्या होगा ख़ास

सी पालरासू ने जारी किए आदेश

बुद्धि सिंह ठाकुर को मिल्कफेड का चेयरमैन नियुक्त करने के आदेश आज शुक्रवार को सहकारिता सचिव सी पालरासू द्वारा जारी किए गए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो बुद्धि सिंह ठाकुर को यह पद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नजदीकियों के चलते मिला है। बुद्धि सिंह ठाकुर सीएम सुक्खू के काफी करीबी नेता माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : BJP के खेमेबाजी में फंसा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद- अब अप्रैल के लिए टली बात

2022 में किया था निष्कासित

दरअसल साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बुद्धि सिंह ठाकुर को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निष्कासित कर दिया था। उस समय बुद्धि सिंह ठाकुर ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले परस राम का समर्थन किया था। जिसके चलते कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। लेकिन अब उन्हें सीधे मिल्कफेड का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेतों से पशुओं को हटाने गया था शख्स, परिजनों को कुएं में पड़ी मिली देह

निर्दलीय का दिया था साथ

कांग्रेस के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले परसराम की बीते साल लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी में वापसी हो गई थी। उस दौरान बुद्धि सिंह की भी कांग्रेस में वापसी हुई थी। अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुद्धि सिंह ठाकुर को बड़ा पद दिया है। बुद्धि सिंह ठाकुर पूर्व में कुल्लू जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद चेयरमैन भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा सत्र की तैयारी पूरी- 1000 जवान सभालेंगे सुरक्षा का ज़िम्मा- जानें क्या होगा ख़ास

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर निष्कासित किया था, अब प्रदेश में सुक्खू सरकार बनने के बाद उनकी वापसी हो रही है और सुक्खू सरकार में ताजपोशी भी हो रही है। इससे पहले ठियोग कांग्रेस के निष्कासित नेता जोगेंद्र कंवर को भी सीएम सुक्खू जल आयोग में मेंबर लगा चुके हैं। जोगेंद्र कंवर को भी 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निष्कासित किया गया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख