#राजनीति

March 27, 2025

हिमाचल के सभी 68 MLA की मौज ! आर्थिक संकट के बीच विदेश भ्रमण पर भेजेगी सुक्खू सरकार

सीएम सुक्खू ने विधानसभा में की घोषणा, बोले नई सोच और दृष्टिकोण होगा विकसित

शेयर करें:

Himachal Vidhan sabha Shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का पहाड़ साल दर साल ऊंचा होता जा रहा है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति इस कदर खराब हो गई है कि विकास कार्य लगभग ठप हो गए हैं। इतना सब होने के बाद भी हिमाचल के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के सभी 68 विधायकों को विदेश भ्रमण पर भेजने का ऐलान किया है। सीएम सुक्खू ने यह घोषणा आज गुरुवार को हिमाचल विधानसभा में की। 

विधानसभा में सीएम सुक्खू की घोषणा

सीएम सुक्खू विधानसभा के बजट सत्र में आज प्रश्नकाल के दौरान विधायक विपिन परमार द्वारा स्कूली बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण पर पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे। जिस पर सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार आने वाले समय में प्रदेश के सभी विधायकों को भी एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजेगी। उन्होंने कहा कि विधायक विदेशों में जाएंगे तो उनके मन में नई सोच और दृष्टिकोण विकसित होंगे, जिसका लाभ हिमाचल को मिलेगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 दिन से लापता था शख्स, नाले में पड़ा मिला- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रदेश के विकास को नई सोच जरूरी

सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी विधायकों को किसी ना किसी प्रोजेक्ट से जोड़कर विदेश भेजा जाए, ताकि ताकि वे वैश्विक दृष्टिकोण से राज्य की योजनाओं और विकास कार्यों पर विचार कर सकें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से घर जा रहा था युवक, रास्ते में खड़ा था काल- सदमे में परिवार

स्कूली बच्चों के भ्रमण पर खर्च हुए डेढ़ करोड़ से अधिक

इससे पहले विपिन सिंह परमार के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में स्कूली बच्चों के विदेश भ्रमण पर 1 करोड़ 59 लाख 50 हजार 22 रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सिंगापुर की सरकारी शैक्षणिक संस्था प्रिंसिपल एकेडमी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण पर 2 करोड़ 13 लाख 32 हजार 360 रुपए खर्च किए गए। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 'प्रधान जी' ने IRDP में डाले अपने चहेतों के नाम, अब दे रहे गोलमाल जवाब

 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इसी साल प्रदेश के शिक्षकों को सिंगापुर दौरे पर भेजा गया था। जिसका उद्देश्य शिक्षकांे को पढ़ाने के तरीके में जागरूकता लाना, सिंगापुर की उन्नत शिक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी देना था। इन शिक्षकों को पांच दिनों के लिए सिंगापुर दौरे पर भेजा गया था। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख