#राजनीति

February 8, 2025

दिल्ली में BJP की जीत पर हिमाचल में जश्न, जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू को दे दी बधाई; जानें क्यों

जयराम ने दिल्ली में कांग्रेस को तीसरी बार शून्य सीट मिलने पर दी बधाई

शेयर करें:

Himachal BJP

शिमला। दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हिमाचल में भी जीत का जश्न मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में भाजपा की जीत पर पटाखे फोड़ कर और लड्डु बांट कर लोगों का मुंह मीठा करवा रहे हैं। वहीं एक दूसरे को जीत की बधाई दे रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर दिल्ली जीत का जश्न मना रहे हैं।

हिमाचल के हर जिला में जश्न का माहौल

हिमाचल प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता जगह.जगह जश्न मना रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिला में भी भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी मोदी के नारे भी लगाए हैं। शिमला के सीटीओ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने दिल्ली में जिस कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया था चुनाव, जब्त हो गई उसकी जमानत

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को दी बधाई

इस दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर भी करारा तंज कसा और कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार शून्य सीट हासिल की है। इसके लिए मैं उन्हें विशेष बधाई देना चाहता हूं। जयराम ठाकुर के इस बयान पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर ठहाके लगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने मोदी मोदी के नारे लगाए और भाजपा की जीत का जश्न मनाया।

अलका लांबा की जमानत जब्त कर लौटे सीएम

जयराम ठाकुर ने अलका लांबा पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी वह हिमाचल में आती थीं तो हर बार यही कहती थी कि सरकार बनेगी तो महिलाओं को 1500 1500 रुपए देंगे। हमारे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उन्हीं के चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली गए थे और अलका लांबा की जमानत जब्त करके लौटे।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले अनुराग ठाकुर, "आप-दा" का हुआ अंत

पीएम मोदी की नीतियों की हुई जीत

जयराम ठाकुर ने दिल्ली में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज दिल्ली से आप दा खत्म हो गई है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक अराजकता फैलाने वाली पार्टी का अंत हो रहा है। और यह लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

दिल्ली में अराजकता का हुआ अंत

जय राम ठाकुर ने कहाए त्रमैं दिल्ली के मतदाताओं को बधाई देता हूं जिन्होंने लंबे समय से चली आ रही अराजकता को समाप्त करने का निर्णय लिया। यह साफ दिख रहा है कि आम आदमी पार्टी जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर जन्म लिया था, खुद भ्रष्टाचार में डूब गई और आज उसी कारण उसका अंत हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर के तूफानी प्रचार में बह गए 'AAP' के कई धुरंधर नेता, 27 साल बाद भाजपा की वापसी

आप के बड़े नेता हारे चुनाव

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता दृ अरविंद केजरीवालए मनीष सिसोदिया सहित अन्य चुनाव हार गए। यह इस बात का साफ संदेश है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के झूठे वादों, गाली.गलौज वाली राजनीति और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 27 साल बाद BJP सरकार: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, यहां जानें पूरा रिजल्ट

पीएम मोदी सहित शाह-नड्डा को दी बधाई

जयराम ठाकुर ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली भाजपा के नेताओं को शुभकामनाएं दीं। शिमला में जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख