#राजनीति

February 8, 2025

अनुराग ठाकुर के तूफानी प्रचार में बह गए 'AAP' के कई धुरंधर नेता, 27 साल बाद भाजपा की वापसी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चला अनुराग ठाकुर का जादू

शेयर करें:

Anurag Singh Thakur, Delhi Vidhan Sabha Election

हमीरपुर/नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों की आज मतगणना चल रही है। चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि दो सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी दो सीटें जीत कर 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

अनुराग ठाकुर के तूफानी प्रचार में बह गए आप नेता

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भाजपा की वापसी का श्रेय हिमाचल के हमीरपुर जिला के सांसद अनुराग ठाकुर को जाता है। अनुराग ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान ने अनुराग ठाकुर को स्टार प्रचारक का जिम्मा सौंपा था। जिसको अनुराग ठाकुर ने पूरी शिद्धत से निभाया। अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में ऐसा तुफानी चुनाव प्रचार किया, जिसमें आम आदमी पार्टी के बड़े बड़े धुरंधर नेता भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, अंदर बैठे एक ही गांव के दो लोगों ने त्यागे प्राण

हाईकमान ने सौंपा था अनुराग को चुनाव प्रचार का जिम्मा

बता दें कि BJP हाईकमान ने अनुराग ठाकुर को दिल्ली चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा था। अनुराग ठाकुर भी पिछले एक माह से दिल्ली में ही डटे हुए थे। इस दौरान कई भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भी अनुराग ठाकुर उनके साथ मौजूद रहे और उसके बाद लगभग पूरी दिल्ली में ही अनुराग ठाकुर ने बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में धुंआधार चुनाव प्रचार किया।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 27 साल बाद BJP सरकार: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, यहां जानें पूरा रिजल्ट

चुनाव प्रचार में अनुराग ठाकुर ने खोली थी आप की पोल

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने जहां आम आदमी पार्टी की जमकर पोल खोली, वहीं अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित बड़े नेताओं को जमकर घेरा। अनुराग ठाकुर ने चुनाव प्रचार में आम जनता के समक्ष भाजपा का घोषणा पत्र भी रखा और भाजपा की हर गारंटी को पूरी करने का आश्वासन दिया। अनुराग ठाकुर के इसी तुफानी चुनाव प्रचार में अरविंद केजरीवाल सहित मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट तक नहीं जीत पाए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से घर लौट रहे थे बाराती, गहरी खाई में गिरी गई कार

27 साल बाद दिल्ली में लहराएगा भगवा

दिल्ली में लगभग भाजपा ने वापसी कर ली है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही है। दिल्ली में अनुराग ठाकुर की बदौलत भाजपा ने 27 साल बाद भगवा लहरा दिया है। दिल्ली में भाजपा की जीत का जश्न अभी से मनाया जाना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम सात बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और वहां से कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख