#राजनीति

February 8, 2025

दिल्ली में 27 साल बाद BJP सरकार: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, यहां जानें पूरा रिजल्ट

दिल्ली में बीजेपी की 48 सीटों पर बढ़त

शेयर करें:

DELHI ELECTION

दिल्ली/शिमला। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा ने 27 साल बाद वापसी की है। 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, BJP ने 70 सीटों में से 46 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 24 सीटों पर बढ़त मिली है। 

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हार

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं। इसके अलावा, AAP के कई प्रमुख नेता जैसे आतिशी, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा भी पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से घर लौट रहे थे बाराती, गहरी खाई में गिरी गई कार

BJP का वोट शेयर बढ़ा

बताते चलें कि BJP का वोट शेयर पिछले चुनाव (2020) की तुलना में 9% से ज्यादा बढ़ा है, जबकि AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस का वोट शेयर 2% बढ़ा है, लेकिन इस बार वह एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, अंदर बैठे एक ही गांव के दो लोगों ने त्यागे प्राण

सिसोदिया का बयान

मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा सीट से हार के बाद कहा कि हमने मेहनत की, लेकिन जनता का फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया। हम उनका फैसला स्वीकार करते हैं। हालांकि इस समय दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में सन्नाटा छाया हुआ है और  चुनाव में भाजपा ने दिल्ली विधानसभा में शानदार वापसी की है, जबकि AAP के लिए यह एक बड़ा झटका है, खासकर जब उनके प्रमुख नेता हार रहे हैं। वहीं, कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रही।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख