राजनीति

#राजनीति

December 11, 2025

"मेरी ऑल्टो का मजाक उड़ाते हैं जयराम- हम 52 सीटर वॉल्वो में आएंगे"-CM सुक्खू

कांग्रेस के तीन साल के कार्यक्रम में सीएम सुक्खू ने जयराम पर साधा निशाना

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

CM Sukhu comment jairam thakur

मंडी। हिमाचल में सत्ता के तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस सरकार ने शक्ति प्रदर्शन का ऐसा मंच सजाया, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान खींच लिया। जन.संकल्प सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ के बीच सरकार ने अपने कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया। इसी माहौल के बीच जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी जमकर हमला बोला। 

ऑटो वाली बहस ने बटोरी सुर्खियां

दरअसल मंडी के पड्डल मैदान में चल रहे कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में सबसे अधिक सुर्खियां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ऑल्टो वाली बहस ने बटोरीं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने भाषण की शुरुआत ही जयराम ठाकुर की उस टिप्पणी से की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस विधायकों को 2027 में ऑल्टो में फिट करने की बात कही थी।

 

यह भी पढ़ें : मंडी मंच पर मुकेश अग्निहोत्री की दहाड़ : CM से बोले- ऐसे काम नहीं चलेगा, डंडा ताकत से पकड़िए

52 सीटर वॉल्वो में विस पहुंचेगी कांग्रेस

सीएम सुक्खू ने तीखे लहजे में जवाब देते हुए कहा कि जयराम मेरी ऑल्टो का मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि 2027 में कांग्रेस ऑल्टो में नहीं, बल्कि 52.सीटर वॉल्वो बस में भरकर विधानसभा पहुंचेगी। उनके इस बयान ने सभा में मौजूद भीड़ को रोमांचित कर दिया और माहौल गर्मा गया। 

लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा ने खरीदे विधायक

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग ही हमारे विधायकों को खरीदने में लगे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में अपनी हार दिखते ही जयराम ठाकुर रात आठ बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचे और दावा किया कि अब इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता। सुक्खू ने कहा कि ईश्वर की कृपा ही है कि जनता ने कांग्रेस को उपचुनावों में छह सीटें जीताकर दोबारा 40 के आंकड़े तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा बदलाव : बिजली बोर्ड के कर्मचारी दूसरे विभाग में होंगे, जानिए क्यों

आपदा में कांग्रेस ने दी सबसे अधिक राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही प्रदेश ने आजादी के बाद की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना किया, जिसमें 75 हजार पर्यटक फंस गए थे। इस मुश्किल घड़ी में पूरा मंत्रिमंडल फील्ड पर तैनात रहा और दो मंत्री शून्य से नीचे तापमान में चंद्रताल तक पहुंचे। सरकार ने न केवल सभी फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला बल्कि 4500 करोड़ का राहत पैकेज जारी करके आपदा प्रभावित परिवारों को सात लाख रुपये की सहायता भी दी, जो देश में सबसे अधिक है।

सरकार ने निभाया ओपीएस का वादा

वहीं ओपीएस को लेकर भी सीएम सुक्खू ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सीएम सुक्खू ने कहा कि अगर कांग्रेस का मकसद सिर्फ रानीतिक फायदा लेना होता तो ओपीएस को 2027 में लागू किया जाता, लेकिन सरकार ने सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही ओपीएस का अपना वादा निभाया। एनपीएस में जहां पेंशनरों को मात्र तीन हजार पेंशन मिल रही थी उन्हें ओपीएस से 30 हजार की पेंशन मिल रही है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लाइट का स्विच ऑन करते ही फटा गैस सिलेंडर, कमरे में था युवक; अंदर ही फंस गया

85 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ गई भाजपा

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज छोड़कर गई और छठे वेतन आयोग की नोटिफिकेशन जारी कर 10 हजार करोड़ रुपये का एरियर बिना व्यवस्था के मुख्यमंत्री बनने वाली कांग्रेस सरकार पर डाल दिया। उन्होंने कहा कि कुल 85 हजार करोड़ का बोझ हमारे सिर मढ़कर भाजपा हमें ही दोषी ठहरा रही है।

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर का तंज- CM सुक्खू की रैली से जनता नाखुश, हाईकमान ने भी बनाई दूरी

भाजपा को मुकेश अग्निहोत्री ने भी नहीं बख्शा

कांग्रेस के मंच से भाजपा पर हमला केवल मुख्यमंत्री तक सीमित नहीं रहा। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी प्रधान मंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ के आपदा पैकेज का मुद्दा उठाया और कहा कि घोषणा के बावजूद पैसा आज तक हिमाचल नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता दिल्ली जाकर हिमाचल के हक को रोकने का काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रदेश के संसाधनों को औने.पौने दामों में बेचने, उद्योगपतियों की रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने और शराब ठेकों की रिन्यूअल में अनियमितताएं करने जैसे आरोप भी लगाए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख