राजनीति

#राजनीति

April 21, 2025

दिल्ली से आ रहे बड़े नेता- CM सुक्खू से करेंगे मुलाकात, प्रतिभा सिंह की कुर्सी पर होगी चर्चा

संगठनात्मक फेरबदल का बनेगा ब्लूप्रिंट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Ashok Gehlot

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सियासत में हलचल मचाने जा रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत का शिमला दौरा फिलहाल टल गया है। मौसम की खराबी के चलते आज राजस्थान से शिमला के लिए कोई फ्लाइट नहीं उड़ पाई, जिस कारण गहलोत का दौरा रद्द करना पड़ा। अब वे कल सुबह शिमला पहुंचेंगे। 

 

यह जानकारी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने दी है। गहलोत का दौरा नेशनल हेराल्ड विवाद और भाजपा के हमलों के जवाब के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा था।

वे यहां सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे।

नैशनल हैराल्ड का मुद्दा भी गरमाएगा

गहलोत की यह प्रेस वार्ता मुख्यतः नैशनल हैराल्ड विवाद पर केंद्रित रहेगी। भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार ने नैशनल हैराल्ड को दो करोड़ रुपये का विज्ञापन दिया है। हाल ही में प्रदेश दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और कांग्रेस सरकार को घेरा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गजब- CM हेल्पलाइन पर की चोरी की कंप्लेंट, शिकायत करने वाला ही निकला असली चोर

 

इसके जवाब में राज्य सरकार ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने संघ समर्थित पत्र-पत्रिकाओं को लगभग 2.92 करोड़ रुपये के विज्ञापन दिए, जिनमें से कई का कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस ने भाजपा द्वारा नैशनल हैराल्ड को लेकर प्रस्तुत किए गए आंकड़ों को तथ्यहीन बताया है।

रजनी पाटिल के दौरे से पहले संगठन में उबाल  

गहलोत के बाद प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल का 23 अप्रैल को शिमला दौरा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि वे प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को रिपोर्ट सौंप चुकी हैं। अब अंतिम मंजूरी के बाद संगठन में बड़े बदलाव संभव हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्कूटी पर घूम रहे थे हरियाणवी छोरे, पुलिस को हुआ शक- जेब मिली चिट्टे की पुड़िया

 

इस बीच प्रदेश कांग्रेस में भीतरी हलचल तेज हो गई है। कुछ नेता सरकार में बोर्डों और निगमों में स्थान चाहते हैं तो कुछ संगठन के अहम पदों के लिए सक्रिय हो गए हैं। कई नेताओं की नजर अब रजनी पाटिल की सिफारिश और हाईकमान के फैसले पर टिक गई है।

प्रतिभा सिंह का कार्यकाल भी चर्चा में  

वहीं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल इसी महीने पूरा हो रहा है। ऐसे में यह भी अटकलों का विषय बन गया है कि क्या उन्हें दोबारा मौका मिलेगा या संगठन किसी नए चेहरे को सामने लाएगा। इसको लेकर पार्टी में अंदरखाने चर्चाएं जोरों पर हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को मिली लीड- 5 चिट्टा तस्करों को किया अरेस्ट, कई नशेड़ी रडार पर

गहलोत का दौरा अहम

शिमला इस सप्ताह कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बना रहेगा। एक ओर नैशनल हैराल्ड मामले पर भाजपा के हमलों का जवाब तैयार होगा, तो दूसरी ओर संगठन में संभावित बदलावों की पटकथा भी यहीं लिखी जाएगी। गहलोत और पाटिल दोनों के दौरे इस दिशा में अहम साबित हो सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख