#राजनीति
September 25, 2025
न्यूयॉर्क में बोले अनुराग ठाकुर, ऊर्जा उत्पादों में अमेरिका के साथ बढ़ेगा भारत का व्यापार
भारत-अमेरिका सहयोग का नया अध्याय
शेयर करें:
नई दिल्ली/ शिमला। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारत को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऊर्जा सुरक्षा के लक्ष्यों को हासिल करने में अमेरिका की भूमिका अहम होगी और यह साझेदारी भारत को न केवल स्थिर मूल्य बल्कि ऊर्जा के विविध स्रोत भी उपलब्ध कराएगी।
बतौर रिपोर्टर्स, अनुराग ठाकुर न्यूयॉर्क में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम “बदलते वैश्विक परिदृश्य में ऊर्जा सुरक्षा: सीमाओं के पार लचीले ऊर्जा बाजारों का निर्माण” को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा है कि, आने वाले वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा व्यापार नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें : युग मामले में हाईकोर्ट के फैसले का विरोध: दोषियों की सजा पलटने से भड़के लोग सड़कों पर उतरे
इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के महावाणिज्य दूतावास, यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) और भारत की अग्रणी कार्बन-फ्री समाधान प्रदाता कंपनी रीन्यू ने किया।
अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को भारत-अमेरिका सहयोग का नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वर्षों से चर्चा चल रही है, और अब भारत निजी प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए परमाणु ऊर्जा में ठोस प्रगति करने की दिशा में बढ़ रहा है। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने ऊर्जा परिदृश्य में ऐतिहासिक बदलाव किया है।
यह भी पढ़ें : सड़क से गुजर रहा था स्कूटी सवार, पहाड़ी से ऊपर आ गिरे पत्थर; थम गई सांसें
“वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड”, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और मिशन लाइफ जैसी पहलें इस बदलाव का प्रतीक हैं। आज भारत की बिजली उत्पादन क्षमता का आधे से अधिक हिस्सा गैर-जीवाश्म स्रोतों से आ रहा है, जो इसे हरित ऊर्जा क्षेत्र का वैश्विक नेता बनाता है।
अनुराग ठाकुर ने जोर देकर कहा कि, भारत तकनीक का लोकतंत्रीकरण करते हुए ऊर्जा परिवर्तन को समान और समावेशी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। साथ ही, भारत वैश्विक दक्षिण और वैश्विक उत्तर के बीच सहयोग को मजबूत कर रहा है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार पर भड़के जयराम: बोले-किसानों का सबकुछ हो गया बर्बाद, सुध लेने ना CM - ना मंत्री आए
अनुराग ठाकुर ने बताया कि भारत सौर पीवी निर्माण और निर्यात में नए कीर्तिमान स्थापित कर चुका है और रणनीतिक खनिजों की खोज को प्राथमिकता दे रहा है, ताकि भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
अनुराग ठाकुर ने कहा, भारत ने साबित कर दिया है कि आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ संभव हैं। यही कारण है कि आज पूरी दुनिया भारत को एक भरोसेमंद हरित ऊर्जा साझेदार के रूप में देख रही है।