#राजनीति

December 11, 2025

अनुराग का तंज: ना नई योजना- ना विकास... सुक्खू सरकार ने सिर्फ कर्ज लेने में बनाया रिकॉर्ड

कांग्रेस ने अपने तीन साल के कार्यकाल में बंद कर दिए दो हजार से अधिक संस्थान

शेयर करें:

anurag thakur

मंडी/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस सरकार ने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर जन संकल्प सम्मेलन आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। भारी भीड़ के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने तीन साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा और भाजपा पर तीखे प्रहार किए। लेकिन इस कार्यक्रम के तुरंत बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर करारा हमला बोला और सरकार के जश्न को निरर्थक बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

न नई योजना, न नए संस्थान, फिर किस बात का जश्न 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन साल में न तो कोई नई योजना शुरू की और न ही एक भी नया संस्थान खोला, बावजूद इसके जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने तीन वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लेकर रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन यह पैसा कहां खर्च हुआ, इसका भी कोई जवाब जनता को नहीं दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गंदा काम करने को करता था मजबूर, नशेड़ी पति से तंग महिला नहर में कूदी

स्कूल-कॉलेज बंद किए, भर्तियां रोकी

भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य संस्थानों सहित करीब दो हजार से अधिक संस्थान बंद करने का आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भर्तियां रोक देने और संस्थान बंद करने से ग्रामीण इलाकों में लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उनके अनुसार सुक्खू सरकार ने तीन साल में निर्माण नहीं, सिर्फ बंद करने की राजनीति की है।

यह भी पढ़ें : "मेरी ऑल्टो का मजाक उड़ाते हैं जयराम- हम 52 सीटर वॉल्वो में आएंगे"-CM सुक्खू

सनातन विरोधी लिए फैसले

एक कदम आगे बढ़ते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर सनातन विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चंबा, ऊना, संजौली और सिरमौर की घटनाओं में कार्रवाई केवल हिंदुओं पर हुई, जबकि पांवटा साहिब में लव जिहाद प्रकरण में पथराव करने वालों पर कार्यवाही न कर आंदोलनकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। अनुराग ठाकुर ने सरकार द्वारा मणिमहेश और चूड़धार यात्राओं पर यात्रियों से शुल्क वसूलने को भी अस्थायी सनातन विरोधी प्रयोग बताया, जिसे बाद में भारी विरोध के बाद वापस लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा बदलाव : बिजली बोर्ड के कर्मचारी दूसरे विभाग में होंगे, जानिए क्यों

तीन साल का जश्न जनता के दर्द पर भारी

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने तीन साल में जनता से सुविधाएं छीनने और प्रदेश को कर्ज में डुबाने का काम किया है, इसलिए सरकार को जश्न मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनता के वास्तविक मुद्दों को छिपाने का प्रयास है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख