राजनीति

#राजनीति

November 14, 2025

अनुराग बोले: बिहार की जनता ने दिया संदेश- जुमलेबाजी से नहीं बनती सरकारें; नकारा जंगल राज

बिहार की जनता ने हिमाचल कांग्रेस की झूठी गारंटियों का भी कर दिया पर्दाफाश

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Anurag thakur

ऊना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली भारी विजय के बाद हिमाचल के भाजपा नेताओं में खुशी का माहौल है। बिहार चुनाव में मिली जीत पर हिमाचल के हमीरपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह जीत सिर्फ राजनीतिक परिणाम नहीं, बल्कि स्पष्ट जनादेश है कि बिहार की जनता अब किसी भी तरह की अराजकता, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की राजनीति को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। ऊना में एक कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि मतदाताओं ने जंगल राज को निर्णायक रूप से नकारते हुए विकास और सुशासन के मॉडल को चुना है।

बिहार ने हिमाचल कांग्रेस की झूठी गारंटियों का दिया जवाब

अनुराग ठाकुर ने बयान में एक और बड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने गारंटियों के नाम पर पूरे प्रदेश को गुमराह किया। वही मॉडल बिहार में बेचने की कोशिश की गई, लेकिन बिहार की जनता ने उन झूठी गारंटियों को पूरी तरह ठुकरा दिया। यह देशभर के मतदाताओं का संदेश है कि जुमलेबाज़ी से सरकारें नहीं बनतीं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं का खोखला वादा.आधारित अभियान अब जनता की समझ में आने लगा है और लोग इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं।

यह भी पढ़ें : HRTC पेंशनरों ने सुक्खू सरकार को दी सीधी चेतावनी, बीवी-बच्चों संग सड़क पर उतर करेंगे...

राहुल गांधी पर कसा तंज, हार के शतक के करीब कांग्रेस

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनावी पराजयों का सामना कर रही है और पार्टी अब तक 91 चुनाव हार चुकी है। कांग्रेस अब हार के शतक की ओर बढ़ रही है। यह बताता है कि जनता नेतृत्व पर भरोसा नहीं कर रही और कांग्रेस जमीन से कट चुकी है।

विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति का आरोप

भाजपा नेता ने विपक्ष पर चुनाव प्रचार के दौरान केवल भ्रम फैलाने और नकारात्मक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि विपक्ष के पास न कोई विज़न था, न कोई जनकल्याणकारी योजनाए इसलिए वे केवल भाजपा विरोध पर टिकी राजनीति करते रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दल वर्षों तक घुसपैठियों को संरक्षण देते रहे जिससे कानून.व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर खतरा पैदा हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बर्थडे पार्टी का झांसा देकर होटल ले गया युवक, 16 साल की लड़की को बनाया शिकार

पहली बार घुसपैठियों को वोटर सूची से हटाया 

अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि इस बार चुनावों में बड़ा सुधार यह रहा कि संदिग्ध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर किया गया। उनके अनुसार इस कदम से चुनाव और अधिक पारदर्शी हुए और वास्तविक जनमत सामने आया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पुलिसवालों पर चला 'डंडा'- 8 को किया सस्पेंड, EVM से जुड़ा है मामला

महागठबंधन पर हमला 

महागठबंधन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल भाजपा का विरोध करने के लिए बनाया गया है, न इसमें नीति है, न दृष्टि, और न ही कोई साझा एजेंडा। उनके अनुसार विभिन्न विचारधाराओं का बिना किसी नीति.आधारित सामंजस्य के बना गठबंधन लंबे समय तक टिक नहीं पाता। यह बिहार में साबित हो गया है। अब अगला पड़ाव बंगाल है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख