#अपराध

November 14, 2025

हिमाचल : बर्थडे पार्टी का झांसा देकर होटल ले गया युवक, 16 साल की लड़की को बनाया शिकार

सहेली के बर्थडे की पार्टी मनाने के लिए बुलाया

शेयर करें:

Friend Birthday Party Girl Chamba Himachal Police

चंबा। हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन बच्चियां, युवतियां व महिलाएं दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध का शिकार हो रही हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला चंबा जिले से रिपोर्ट हुआ है।

नाबालिग लड़की का दुष्कर्म

यहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में काफी रोष और आक्रोश है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ठंड का अलर्ट : कई इलाकों में तापमान लुढ़का, छाया घना कोहरा

बर्थडे पार्टी का दिया झांसा

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने बर्थडे पार्टी में जाने का झांसा देकर किशोरी के साथ नीचता की है। पीड़िता ने पूरी आपबीती अपनी मां को रोते-रोते बताई। बेटी की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने तुरंत मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना चंबा में दर्ज करवाई।

होटल में ले गया युवक

पीड़िता ने मां को बताया कि युवक ने उसकी सहेली के बर्थडे की पार्टी करने के बहाने उसे चंबा बुलाया। जब वो चंबा पहुंची तो युवक उसे शहर के एक निजी होटल में ले गया। जहां पर उसने कमरे में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी से कुछ ना बताने की बात कही।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पुलिसवालों पर चला 'डंडा'- 8 को किया सस्पेंड, EVM से जुड़ा है मामला

मां को बताया सच

इसके बाद लड़की जब घर आई तो वो काफी सहमी हुई थी और रो रही थी। कारण पूछने पर उसने मां को पूरी बात बताई। बेटी की बात सुनते ही मां को धक्का लग गया। मां ने बिना देरी किए चंबा महिला पुलिस थाने में शिकायत दी।

पीड़िता के बयान दर्ज

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने पीड़िता का मेडिकल करवाया- जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता के बयान मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किए गए। इन्हीं बयान के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेलगाम ट्राले ने कुचला बाइक सवार- मौके पर नहीं पहुंची पुलिस, लोगों ने किया हंगामा

पुलिस रिमांड पर आरोपी

मामले की पुष्टि करते हुए ASP चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम ने होटल के CCTV फुटेज और गवाहों के बयान इकट्ठा कर रही है- ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। आरोपी तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख