#राजनीति
January 11, 2026
गरीबों के कल्याण से दुखी होने वाली दुनिया की इकलौती पार्टी है कांग्रेस, अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना
कोरों.कैंथड़ी में अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने उस समय गरमाहट भर दी, जब उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। अनुराग ठागुर ने जनकल्याण योजनाओं से लेकर हिमाचल के अधिकारों तक कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए उसे गरीब.विरोधी करार दिया और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल के हितों की अनदेखी की है, जबकि मोदी सरकार ने राज्य को अपना दूसरा घर माना है।
दरअसल सांसद अनुराग ठाकुर आज रविवार को सोलन जिला के कसौली में पहुंचे हुए थे। अनुराग ठाकुर ने यहां कैंथड़ी के सामुदायिक भवन में शहीद दिलाराम की स्मारक का अनावरण कर अमर शहीद के पराक्रम का स्मरण करते हुए श्रद्धा.सुमन अर्पित किए। इसके अलावा उन्होंने कोरों-कैंथड़ी पंचायत में शाखा डाकघर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव: निर्वाचन आयोग ने बुलाई बैठक, अब CM सुक्खू की पुनर्गठन प्रक्रिया का क्या होगा
मंच से अनुराग ठाकुर ने साफ कहा कि भाजपा अगर गरीब के जीवन में बदलाव ला रही है, तो कांग्रेस उसी से सबसे ज्यादा परेशान है। मनरेगा के नाम बदलने से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं तक, उन्होंने कांग्रेस को गरीब विरोधी सोच वाली पार्टी करार दिया और हिमाचल के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा के नाम बदलने का कांग्रेस का विरोध पूरी तरह फिजूल है। उन्होंने कहा- भाजपा ने अगर गरीब को राहत देने का काम किया है, तो कांग्रेस उससे आहत है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की सोच पर प्रहार करते हुए कहा- कांग्रेस दुनिया की इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसे गरीब की भलाई देखकर दुख होता है।
सांसद ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चाहे रोजगार से जुड़ी हों या गरीब कल्याण की कांग्रेस को कभी स्वीकार नहीं रहीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल में लग रही थी लड़कियों के जिस्म की बोली, चार रेस्क्यू- 2 दलाल अरेस्ट
हिमाचल के लिए संवेदनशील विशेष राज्य दर्जे के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब हिमाचल से विशेष राज्य का दर्जा छीना गया, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई। इसके विपरीत, मोदी सरकार ने हिमाचल को हमेशा प्राथमिकता दी और हर संकट में राज्य के साथ खड़ी रही।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बुजुर्ग को नशेड़ी समझ बस स्टैंड पर पड़े रहने दिया, SP ने लिया एक्शन- थाना मुंशी सस्पेंड
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। औद्योगिक पैकेज, बुनियादी ढांचा विकास और आपदा के समय केंद्र की मदद इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा विकसित भारत के साथ-साथ मजबूत हिमाचल है। अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने भाजपा और कांग्रेस की राजनीति के फर्क को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां विकास, रोजगार और जनकल्याण की बात करती है, वहीं कांग्रेस केवल विरोध की राजनीति कर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने का काम करती आई है।
अनुराग ठाकुर का यह बयान केवल कांग्रेस पर हमला नहीं, बल्कि हिमाचल की जनता को यह याद दिलाने की कोशिश भी है कि केंद्र की मोदी सरकार और पूर्व की कांग्रेस सरकारों के रवैये में कितना अंतर रहा है। रोजगार, गरीब कल्याण और हिमाचल की अस्मिता को जोड़ते हुए उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक दबाव साफ तौर पर बढ़ा दिया है।