#राजनीति

December 19, 2025

हिमाचल दौरे से पहले सांसद अनुराग और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात से गरमाई सियासत

अहम माना जा रहा हिमाचल दौरा

शेयर करें:

Amit Shah-Anurag Thakur

नई दिल्ली/ शिमला। देश के केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों और गृह मंत्री के प्रस्तावित हिमाचल दौरे को लेकर चर्चा हुई।

अहम माना जा रहा हिमाचल दौरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे, केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और हिमाचल के विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने इस दिन बुलाई कैबिनेट बैठक, नई भर्तियों सहित इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

अनुराग ठाकुर ने गृहमंत्री को हिमाचल प्रदेश की जमीनी स्थिति से अवगत कराते हुए राज्य में चल रही विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की। गृहमंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है। गृह मंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा बलों से जुड़े कार्यक्रमों, संगठनात्मक बैठकों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

कल हिमाचल आ रहे अमित शाह

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे कांगड़ा जिले के सपड़ी स्थित सीमा सशस्त्र बल (SSB) प्रशिक्षण केंद्र के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान राज्य और केंद्र के बीच आपदा राहत को लेकर अहम संवाद होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कैमरे की चमक से दूर रहेंगे पुलिसवाले, मीडिया इंटरव्यू पर भी लगी रोक- नए नियम जारी

प्रदेश को मिलेंगी विभिन्न सौगातें

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री का हिमाचल दौरा प्रदेश के विकास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में नई सौगातें मिलेंगी। अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों और पहाड़ी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह आरोप लगाती रही है हिमाचल कांग्रेस

हालांकि, हिमाचल कांग्रेस में राजनीतिक हलचल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिमाचल दौरे से पहले सांसद अनुराग ठाकुर ने उनसे मुलाकात करने से तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : कल हिमाचल को बड़ी सौगात देने आ रहे अमित शाह- CM को भी दौरे से आस, यहां होगा कार्यक्रम

क्योंकि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार अकसर आरोप लगाती रही है कि भाजपा नेता दिल्ली जाकर हिमाचल को मिलने वाली आपदा राहत राशि में रोड़े अटकाते हैं। ऐसे में अमित शाह के दौरे से पहले अनुराग ठाकुर की मुलाकात को लेकर कांग्रेस की ओर से एक बार फिर ऐसे ही आरोप लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख