#विविध

February 21, 2026

पर्यटक के लिए देवदूत बनी हिमाचल पुलिस- चंद घंटों में ढूंढ निकाला गुम हुआ बैग- नकदी भी लौटाई

शिमला में पर्यटक की मदद को तुरंत आगे आई पुलिस

शेयर करें:

ridge shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हर दिन हजारों लोग घूमने आते है। ऐसे में सुरक्षा और भरोसा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और प्रदेश पुलिस अपनी जिम्मेदारी कितनी ईमानदारी से निभाती है इसके किस्से भी आए दिन सामने आते ही रहते हैं। शिमला में एक बार फिर हिमाचल पुलिस ने अपनी तेजी और ईमानदारी से यह भरोसा मजबूत किया है। रिज मैदान पर गुम हुआ एक पर्यटक का बैग कुछ ही घंटों में ढूंढकर उसे सुरक्षित लौटा दिया गया।

पर्यटक से खो गया था बैग 

बता दें कि शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को तमिलनाडु से आए एक पर्यटक का बैग कहीं गिर गया। बैग में करीब 15 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज थे। पर्यटक ने तुरंत माल रोड स्थित पुलिस रिपोर्टिंग रूम में इसकी सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 50 हजार करोड़ दांव पर: जंतर-मंतर में धरना देगी कांग्रेस, संसद घेराव की भी तैयारी

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिस जगह बैग गुम होने की बात कही गई थी, वहां आसपास के इलाकों की जांच शुरू की गई। इसके बाद पुलिस ने रिज और माल रोड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आ.ग में झुलसी महिला ने अस्पताल में 9 दिन बाद तोड़ा दम- पति ने छिड़का था पेट्रोल

सीसीटीवी से मिला सुराग

सीसीटीवी फुटेज में बैग से जुड़ी गतिविधि का सुराग मिला। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बैग को ढूंढ निकाला। बैग पूरी तरह सुरक्षित था और उसमें रखी नकदी व दस्तावेज भी सही सलामत मिले।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की बड़ी पहल- गरीब बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, हर महीने देगी इतने पैसे

पर्यटक ने की शिमला पुलिस की जमकर तारीफ

बैग मिलने के बाद पर्यटक ने राहत की सांस ली और हिमाचल पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी मदद मिलने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। वहीं, पुलिस के कार्यशैली की सराहते हुए युवक ने जमकर तारीफ की। 

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

रिज मैदान और माल रोड शिमला के सबसे व्यस्त इलाकों में से हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां तैनात पुलिस कर्मी लगातार निगरानी रखते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद करते हैं।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल: कार में नशा लेकर घूम रहे थे दो साथी, बेचने की थी तैयारी- पुलिस ने धर दबोचे, पहुंचे जेल

एसपी बोले- पूरी तरह सक्रिय है टीम

गौरव सिंह, एसपी शिमला ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को सक्रिय किया गया था। सीसीटीवी की मदद से बैग को ढूंढकर पर्यटक को सौंप दिया गया।यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि हिमाचल पुलिस न केवल कानून व्यवस्था संभालती है, बल्कि पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता में भी पूरी जिम्मेदारी निभाती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख