#अपराध
February 21, 2026
हिमाचल: आ.ग में झुलसी महिला ने अस्पताल में 9 दिन बाद तोड़ा दम- पति ने छिड़का था पेट्रोल
इलाज के दौरान नीलम ठाकुर ने तोड़ा दम, पति पहले से गिरफ्तार
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कुछ दिन पहले जलने की घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने अब दम तोड़ दिया है। इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती नीलम ठाकुर की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस पहले ही महिला के पति को गिरफ्तार कर चुकी है और अब जांच नए सिरे से आगे बढ़ेगी।
मंडी के सदर थाना क्षेत्र में 12 फरवरी 2026 को यह घटना सामने आई थी। नीलम ठाकुर को गंभीर हालत में पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटली ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जोनल अस्पताल मंडी और फिर नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए बाद में PGIMER Chandigarh भेजा गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में टीचर भर्ती पर बवाल- 5,700 पदों के लिए नहीं आए आवेदन, CM सुक्खू पर बना दबाव
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति ठाकर दास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वह गांव सपलोह, डाकघर उपरली सुराड़ी, तहसील कोटली, जिला मंडी का निवासी है। घटना के बाद आरएफएसएल टीम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109, 85 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के फैसले से भड़के शिक्षक, बोले- अगर टेस्ट हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे
14 फरवरी 2026 को नीलम ठाकुर का बयान चंडीगढ़ में न्यायिक दंडाधिकारी के सामने दर्ज किया गया था। उस समय डॉक्टरों ने उन्हें बयान देने योग्य बताया था। अपने बयान में महिला ने घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
इलाज के दौरान पीजीआई में नीलम ठाकुर की मौत हो गई। अब वहां नियमानुसार पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और धाराओं की समीक्षा की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का फूटा भांडा- मासूमों का सौदा कर कमाते थे लाखों, मास्टरमाइंड अरेस्ट
पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत दिसंबर महीने में हुई थी। नीलम के सात वर्षीय बेटे की जन्मतिथि पर घर में कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान रिश्तेदारों ने शगुन के रूप में पैसे दिए थे, जिन्हें नीलम की सास हिमा देवी ने अपने पास रख लिया। नीलम पिछले तीन-चार दिनों से उन पैसों की मांग कर रही थी, जिसको लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के 50 हजार करोड़ दांव पर: जंतर-मंतर में धरना देगी कांग्रेस, संसद घेराव की भी तैयारी
बताया जा रहा है कि वीरवार को इसी बात पर सास-बहू के बीच फिर से कहासुनी हो गई। डांट से आहत होकर नीलम ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद पति ठाकर दास के साथ भी उसका झगड़ा हुआ और मामला और बिगड़ गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मजे में लिया पहला डोज- फिर प्राइवेट पार्ट में लेने लगा इंजेक्शन, चिट्टे ने तबाह की एक और जिंदगी
आरोप है कि गुस्से में आकर ठाकर दास घर में खड़ी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर लाया और पत्नी नीलम पर छिड़ककर आग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला को अस्पताल पहुंचाया। समय रहते आग बुझा दी गई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
नीलम के पिता कृष्ण चंद निवासी जलौण ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पति और सास लंबे समय से मानसिक और पारिवारिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
एसपी मंडी ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई होगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब पुलिस की अगली रिपोर्ट और पोस्टमार्टम की जानकारी के बाद ही साफ हो पाएगा कि आगे क्या कानूनी दिशा तय होगी।