#अपराध

February 21, 2026

हिमाचल: कार में नशा लेकर घूम रहे थे दो साथी, बेचने की थी तैयारी- पुलिस ने धर दबोचे, पहुंचे जेल

पुलिस ने आरोपियों की ऑल्टो कार भी की सीज 

शेयर करें:

Charas Seizure

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। युवाओं को बर्बादी की राह पर धकेलने वाले तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन सख्त अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ताजा मामले में जिला शिमला में पुलिस टीम ने नशे की खेप के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अवैध कारोबार पर करारा प्रहार किया है।

वाहनों की हो रही थी चेकिंग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के कुमारसैन उपमंडल का है। यहां पर पुलिस टीम नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी।  इसी दौरान जोगशा NH-05 पर एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का फूटा भांडा- मासूमों का सौदा कर कमाते थे लाखों, मास्टरमाइंड अरेस्ट

ऑल्टो कार से हो रही थी नशे की तस्करी 

पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी नंबर HP01AA-0128 (ऑल्टो K-10) को जांच के लिए रोका। प्रारंभिक पूछताछ के बाद जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 91.10 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस की खेप मिलते ही पुलिस ने आरोपी की कार को सीज कर दिया। 

आरोपियों की पहचान

  • अमित कुमार उम्र 22 साल पुत्र लोभ राम निवासी गांव माहोली, जिला शिमला
  • राजेश उम्र 42 साल पुत्र स्वर्गीय चेत राम निवासी गांव डमाड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के फैसले से भड़के शिक्षक, बोले- अगर टेस्ट हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में टीचर भर्ती पर बवाल- 5,700 पदों के लिए नहीं आए आवेदन, CM सुक्खू पर बना दबाव

आरोपियों को किया जाएगा कोर्ट में पेश 

DSP रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख