#विविध

December 9, 2025

वीरभूमि हिमाचल ने एक दिन में खो दिए दो जवान, सैन्य सम्मान से दी दोनों को अंतिम विदाई

दोनों कर्नाटक में थे तैनात, आज घर पहुंची दोनों की पार्थिव देह

शेयर करें:

himachal jawan

हमीरपुर/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन गहरे दुख और शोक से भरा रहा। वीरभूमि कहे जाने वाले हिमाचल ने आज अपने दो सपूत खो दिए। एक भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस का समर्पित जवान और दूसरा भारतीय सेना की डोगरा यूनिट का बहादुर हवलदार। दोनों ही बीमारियों से जूझते हुए दुनिया को अलविदा कह गए। अपने.अपने पैतृक गांवों में जब उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम हो उठी।

आईटीबीपी जवान का ब्रेन स्ट्रोक से निधन

हमीरपुर जिला के डमूई गांव निवासी 56 वर्षीय भूमि चंद जो भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात थे, का इलाज के दौरान कर्नाटक में निधन हो गया। वह पिछले ढाई महीने से ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती थे। 3 दिसंबर को उनके सिर का दोबारा ऑपरेशन किया गया और तबीयत में थोड़ा सुधार भी दिखाई दिया, लेकिन 5 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ले ली।

 

यह भी पढ़ें : शिमला कार्निवाल में 4.30 लाख के चाय-पकौड़े डकार गए VIP, एक साल बाद भी नहीं चुकाया बिल

4 दिन बाद घर पहुंची पार्थिव देह

हवाई उड़ान रद्द होने के कारण पार्थिव शरीर को गांव पहुंचने में लगभग चार दिन का विलंब हुआ। मंगलवार सुबह जब भूमि चंद का पार्थिव शरीर उनके घर डमूई लाया गया, तो गांव में मातम का सन्नाटा छा गया। परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की चीख.पुकार ने माहौल को और भी भावुक बना दिया। आईटीबीपी जवान भूमि चंद के पार्थिव शरीर का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अभिषेक ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे पत्नी सुनीता, एक बेटा और एक बेटी ;जिसकी डेढ़ साल पहले शादी हुईद्ध छोड़ गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : कब जागेगी सुक्खू सरकार.. 8 दिन बीते-नहीं मिला HRTC कर्मियों को वेतन, बसें खड़ी करने की चेतावनी

हवलदार संजीव कुमार का निधन

उधरए कांगड़ा जिला के बैजनाथ उपमंडल के द्रुग (डंढेरा) गांव के 40 वर्षीय हवलदार संजीव कुमार का भी 7 दिसंबर को बीमारी के चलते असामयिक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

 

हवलदार संजीव कुमार भारतीय सेना की 13 डोगरा यूनिट में कर्नाटक में तैनात थे और 21 वर्षों से देश की सेवा कर रहे थे। जवान के निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पत्नी और 8 व 5 वर्ष के दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का वीर सपूत हवलदार संजीव पंचतत्व में विलीन, 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

 

अंतिम संस्कार के दौरान बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल भी मौजूद रहे। उन्होंने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संजीव कुमार जैसे वीर सैनिक राष्ट्र की शान होते हैंए और उनका त्याग सदैव याद रखा जाएगा।

एक दिन में दो सैनिकों की अंतिम विदाई

प्रदेश में एक ही दिन दो जवानों की अंतिम यात्रा निकलने से वातावरण भारी हो गया। आईटीबीपी जवान भूमि चंद और सेना के हवलदार संजीव कुमारकृदोनों की सेवाएंए निष्ठा और देश के प्रति समर्पण हमेशा याद किए जाएंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख