#विविध

December 9, 2025

हिमाचल का वीर सपूत हवलदार संजीव पंचतत्व में विलीन, 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

हवलदार संजीव पत्नी के हवाले छोड़ गए 8 और 5 साल के दो बेटे

शेयर करें:

himachal kangra jawan sanjeev kumar

बैजनाथ (कांगड़ा)। वीरभूमि कहे जाना वाले हिमाचल प्रदेश ने आज अपना एक और जवान खो दिया। प्रदेश के कांगड़ा जिला आज उस समय शोक सागर में डूब गया, जब जवान की पार्थिव देह उसके पैतृक गांव पहुंची। जवान 40 वर्षीय हवलदार संजीव कुमार कांगड़ा जिला के बैजनाथ उपमंडल के द्रुग ;डंढेराद्ध गांव के रहने वाला था। जवान की चिता को उनके मात्र 8 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दृश्य को देख कर वहां मौजूद हर शख्स की आंखे नम हो गई।

पत्नी के हवाले छोड़ गया 8 और 5 साल के दो बेटे

हवलदार संजीव कुमार भारतीय सेना की 13 डोगरा यूनिट कर्नाटक में तैनात थे। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे, संजीव को पीलिया हुआ था, सेना अस्पताल बेंगलुरु में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन रविवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जवान के निधन की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया। जवान की मौत से परिवार बुरी तरह से टूट गया। जवान के घर में माता के अलावा पत्नी सरूचि व दो बेटे 8 साल का रामरथ और 5 साल का साहिल हैं।

 

 

यह भी पढ़ें : कब जागेगी सुक्खू सरकार.. 8 दिन बीते-नहीं मिला HRTC कर्मियों को वेतन, बसें खड़ी करने की चेतावनी

आज घर पहुंची पार्थिव देह

आज मंगलवार दोपहर को जैसी ही जवान की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची तो परिवार की चीखों से पूरा इलाका दहल उठा। पत्नी की चीखें सुन कर वहां मौजूद हर शख्स का दिल पसीज गया। वहीं जवान के दोनों मासूम इस दृश्य को समझने का प्रयास करते दिखे। उन्हें क्या पता कि अब उनका पिता कभी लौट कर नहीं आएगा। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

 

यह भी पढ़ें : शिमला कार्निवाल में 4.30 लाख के चाय-पकौड़े डकार गए VIP, एक साल बाद भी नहीं चुकाया बिल

सैन्य सम्मान से किया अंतिम संस्कार

कुछ देर घर में पार्थिव देह रखने के बाद जवान का स्थानीय श्मशानघाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने अपने साथी को अंतिम श्रद्धांजली दी। वहीं जवान की चिता को उनके आठ साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। जवान के अंतिम संस्कार में स्थानीय लोगों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे। वहीं स्थानीय विधायक भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। 

 

यह भी पढ़ें :एक लाख पेंशनरों की पेंशन पर संकट, सुक्खू सरकार दिसंबर की नहीं देगी पेंशन! जानें क्यों..

 

परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने कहा कि जवान के परिवार का हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हवलदार संजीव कुमार जैसे वीर सैनिक राष्ट्र की शान होते हैं। देश की रक्षा के लिए समर्पित उनका त्याग और कर्तव्यनिष्ठा सदैव इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगी। समाज और आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को हमेशा गर्व के साथ स्मरण करेंगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख