#विविध

December 14, 2025

हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी का अलर्ट, निचले क्षेत्रों में होगी बारिश- जानें मौसम अपडेट

ऊंची चोटियों में बर्फबारी का अलर्ट जारी

शेयर करें:

snowfall alert

शिमला हिमाचल प्रदेश में ठंड अब सिर्फ एहसास नहीं, असर दिखाने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। आने वाले घंटों में बर्फबारी और बारिश के संकेत मिलने के बाद प्रशासन और मौसम विभाग दोनों अलर्ट मोड में हैं। पहाड़ों पर फाहे गिरने से तापमान में और गिरावट तय मानी जा रही है।

ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात

लाहुल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात और बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और तीखी हो गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कांग्रेस MLA RS Bali के गढ़ में पहुंची ED, एक साथ दो जगह दी दबिश; मचा हड़कंप

मनालीलेह मार्ग पर फाहे, रात में ट्रैफिक बंद

शनिवार शाम को मनालीलेह मार्ग के बारालाचा और शिंकुला दर्रे सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। इसके चलते कुल्लूमनाली और लाहुल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने मनालीदारचा सड़क पर 14 और 15 दिसंबर को रात 9:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रखने का फैसला लिया है।

11 स्थानों पर पारा 5 डिग्री से नीचे

राज्य में 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया हैताबो, समदो और कुकुमसेरी जैसे इलाकों में तापमान माइनस में चला गया हैताबो में -6.2, कुकुमसेरी में -3.5 और समदो में -2.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैभुंतर, कल्पा, सोलन और सेऊबाग जैसे क्षेत्रों में भी ठंड का असर तेज हो गया है

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड्ड किनारे कार खड़ी कर चिट्टे की सप्लाई देने आया था युवक, बड़ी खेप संग धरा

19 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 और 14 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। लाहुल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में मौसम सक्रिय रह सकता है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में होने जा रही है शिक्षकों की भारी कमी: एक साथ रिटायर हो रहे 1600 अध्यापक

 

हालांकि 15 से 19 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना हैइस दौरान ऊंची और मध्यम पहाड़ियों में न्यूनतम तापमान अगले 23 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में भी 24 डिग्री की गिरावट संभावित है। बिलासपुर में घना और मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। कुछ इलाकों के लिए कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

 

 

 

 

 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख