राजनीति

#अपराध

April 30, 2025

उड़ता हिमाचल : कारोबारी का बेटा निकला चिट्टा पॉजिटिव, सुनकर पिता बेहोश- दिमागी संतुलन खोया

संपन्न परिवारों के अधिकांश बच्चे ड्रग टेस्ट में फेल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। क्या आपके बेटे या बेटी का जेबखर्च इन दिनों बढ़ता जा रहा है? या फिर कहीं आपकी संतान परिवार से दूर, गुमसुम तो नहीं रहती? अगर हां तो यह उसके चिट्टा पॉजिटिव होने के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला उड़ते हिमाचल के हमीरपुर में मिला है। पुलिस प्रशासन ने जब शहर के युवाओं में नशे की जांच की तो एक बड़े कारोबारी का बेटा चिट्टा पॉजिटिव मिला। खबर सुनकर पिता ने मानसिक संतुलन ही खो दिया।

चिट्टे के आदी निकले बच्चे

पहले तो वह बेहोश हो गए और फिर जब लोगों ने उन्हें संभाला तो हंसने लग गए। जिला मुख्यालय में हुई इस जांच में बड़े कारोबारियों और नौकरीपेशा मध्यम वर्ग के अधिकांश बच्चे चिट्टे के आदी पाए गए हैं। सदर थाना हमीरपुर ने टेस्टिंग के बाद इन सभी बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें यह खबर सुनाई तो मानों उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से भागी बेटी, दुख नहीं सह पाया पिता- वीडियो कॉल कर परिजनों को कहा अलविदा

बाद में पता चलता तो...

खबर सुनकर बेहोश होने वाले कारोबारी ने अपने बेटे के कारनामे पर आंखों में आंसू भरकर और रूंधे गले से कहा कि अच्छा है। समय रहते पता चल गया। अगर आज भी पता न चलता तो हम क्या करते। हमीरपुर जिला प्रशासन ने शहर में 30 से अधिक युवाओं की टेस्टिंग की है। अधिकतर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अकेले सदर थाना हमीरपुर में 10 से अधिक युवा ड्रग टेस्टिंग में पॉजिटिव पाए गए हैं। ये शहर के बड़े कारोबारियों के बच्चे हैं।

इन लक्षणों से पहचानें

नशे का आदी होने पर युवाओं का व्यवहार बदल जाता है। चिड़चिड़ाहट, आंखों के नीचे काले धब्बे, भूख न लगना जैसे कई बदलावों को आंखों से देखकर नशे का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। इसके लिए सबसे जरूरी अभिभावकों और परिजनों को अपने बच्चों को अकेले न छोड़ना है। माता-पिता अक्सर नौकरी और कारोबार में इस कदर व्यस्त रहते हैं कि वे बच्चों के लिए समय ही नहीं निकाल पाते। ऐसे में बच्चे भी अकेलेपन के शिकार होकर अपने समकक्ष आयु समूह के बच्चों से होते हुए नशे की गर्त पर फंस जाते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बीच बाजार युवकों ने दुकानदार पर बरसाए लात-घूसे, वीडियो बनाते रहे लोग- कोई नहीं आया बचाने

संवाद, प्यार और अपनापन जरूरी

टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए बच्चे खाते-पीते परिवार के हैं। घर में पैसे की कोई कमी नहीं है। बस कमी है तो परिवार के साथ की। ऐसे में अकेलेपन के शिकार होकर बच्चे नशे के आदी हो जाते हैं। हमीरपुर पुलिस अब टेस्ट के नतीजों को जांच के लिए एफएसएल लैब में भेज रही है। यदि इस जांच में सेवन की पुष्टि होती है, तो इन युवाओं पर केस भी दर्ज किया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख