#विविध
July 31, 2026
हिमाचल : परिवार के इकलौते सहारे की हालत नाजुक, पैसों की तंगी से रुका इलाज- करें मदद
बेबस परिवार के पास नहीं इलाज करवाने के पैसे
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक परिवार इस समय बेहद परेशान और दुखी है। परिवार का एक सदस्य गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। ककडौथा गांव से ताल्लुक रखने वाले 48 वर्षीय नवल किशोर की जिंदगी इस वक्त एक बड़ी बीमारी से संघर्ष कर रही है।
नवल किशोर गंभीर बीमारी के कारण बहुत कमजोर पड़ गया है। नवल को ब्रेन हेमरेज हुआ है- जिसके कारण वो अस्पताल में भर्ती है। बीमारी के कारण डॉक्टरों ने उसे जल्द से जल्द सर्जरी करवाने की सलाह दी है।
वर्तमान में नवल की स्थिति काफी नाजुक है। हर हफ्ते हजारों रुपये का खर्च निकालना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है। दरअसल, नवल सिक्किम में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। मगर इस गंभीर बीमारी के कारण अब नवल काम करने की हालत में भी नहीं है।
परिवार ने बताया कि एक दिन अचानक नवल की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसे ब्रेन हेमरेज हुआ है। डॉक्टरों ने नवल के इलाज के लिए जल्द से जल्द पैसों का इंतजाम करने को कहा है।
इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे नवल के सामने अब एक और बड़ी चुनौती खड़ी है-पैसों की कमी। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण नवल का परिवार महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। आज नवल की जिंदगी इस बात पर टिकी है कि समय रहते उसके ब्रेन की सर्जरी हो सके।
नवल को बचाने के लिए परिजन हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कम समय में इतनी बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं है। परिवार पहले से ही इलाज में जमा पूंजी खर्च कर चुका है और अब समाज की मदद की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने अब थक हार कर समाजसेवी संस्थाओं व लोगों से नवल के इलाज के लिए मदद करने की गुहार लगाई है।
नवलकी ऐसी हालत देख उसके परिजन बेहद परेशान हैं। नवल को दर्द और तकलीफ में देखकर मानसिक रूप से बेहद व्यथित हैं। परिवार रात-दिन नवल के जल्द सही-सलामत होने की कामना कर रहा है।

नवल के परिवार का कहना है कि हमने पूरी कोशिश की है कि इलाज किसी भी हाल में रुकने न पाए। अब हम आर्थिक रूप से बहुत कमजोर पड़ गए हैं। हम किसी से मजबूरी में नहीं, बल्कि अपने घर के इकलौते सहारे को बचाने की आस में मदद की गुहार लगा रहे हैं।
नवल की हालत नाजुक है और समय उनके खिलाफ जा रहा है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर मदद करें, दान दें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा साझा करें- ताकि नवल के इलाज में कोई रुकावट ना आए।

नवल का पत्नी सरोज कुमारी ने अपना अकाउंट नंबर शेयर किया है। जो लोग भी नवल की मदद करना चाहते हैं- वो नीचे दिए गए गूगल पे नंबर और अकाउंट नंबर पर पैसे भेज सकते हैं।