#विविध
April 8, 2025
ये तस्वीर भारत की नहीं उज्बेकिस्तान की है: अनुराग संग नजर आए स्टूडेंट्स का हिमाचल से कनेक्शन
अनुराग ठाकुर समरकंद विवि में एमबीबीएस कर रहे हिमाचली छात्रों से मिले
शेयर करें:
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इस समय उज्बेकिस्तान के ताशकंद में मौजूद हैं। अनुराग ठाकुर का यहां अंतर संसदीय संघ आईपीयू की 150वीं सभा में भाग लेने के लिए गए हैं। आज अनुराग ठाकुर उज्बेकिस्तान में समरकंद यनिवर्सिटी में पहुंचे। यहां उन्होंने एमबीबीएस (MBBS) कर रहे हिमाचल के छात्रों से मुलाकात की।
अनुराग ठाकुर ने इस विवि के आधिकारिक प्रतिनिधि डॉ सुनील शर्मा से भी मुलाकात की और विवि में पढ़ रहे हिमाचली छात्रों सहित अन्य को मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के विद्यार्थियों में खुब जोश भरा। अनुराग ठाकुर ने छात्रों को संबोधित किया और भारत की ताकत का एहसास करवाया।
यह भी पढ़ें : ताशकंद में अनुराग ठाकुर की बड़ी जीत, ग्लोबल लीडर बन बढ़ाया देश का मान
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज भारत देश स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है। आज हिमाचल जैसे छोटे से राज्य में भी छह मेडिकल कॉलेज कार्य कर रहे हैं। जबकि उनके अपने संसदीय क्षेत्र में एम्स भी शुरू हो चुका है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा में भारी इजाफा किया है।
उन्होंने हिमाचल के एमबीबीएस कर रहे छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी पढ़ाई पूरी करते ही जन सेवा में जुट जाएं। ठाकुर ने कहा कि आज भारत एक विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरी दुनिया में परचम लहरा रहा है।
यह भी पढ़ें : सांसद कंगना रनौत को हिमाचल कांग्रेस की चेतावनी, 'पप्पू'-'राजा बाबू' शब्द कहे तो....
बता दें कि इस विवि के आधिकारिक प्रतिनिधि डॉ सुनील शर्मा भी हिमाचल के मंडी जिला के सरकाघाट के रहने वाले हैं। इस विवि में 400 के करीब युवा एमबीबीएस कर रहे हैं। जिसमें कई हिमाचली भी हैं। अनुराग ठाकुर के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी छात्रों से मुलाकात की और उनमें जोश भरा।
हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति के मंच पर एक नई पहचान बनाई है। ताशकंद में आयोजित इंटर पार्लियामेंटरी यूनियन की असेंबली में उन्हें लोकतंत्र और मानवाधिकार पर स्थायी समिति के ब्यूरो का निर्विरोध सदस्य चुना गया है। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत महत्ता को दर्शाती है, बल्कि भारत की वैश्विक छवि को भी उजागर करती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बैंक के साथ धोखाधड़ी, नकली सोना गिरवी रख ले लिया 20 लाख का लोन
दुनिया भर के चार देशों ने आईपीयू की सीट पर दावा किया था, परंतु अनुराग ठाकुर का निर्विरोध चयन एकजुट सहमति का प्रतीक है। बैठक में सभापति द्वारा उनका नाम लिया गया और सभी सदस्य बिना किसी दुविधा के उनके पक्ष में रहे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा सप्लाई करने निकला था तस्कर, लाखों की चरस के साथ हुआ गिरफ्तार
आईपीयू दुनिया भर के सांसदों का एक ऐसा मंच है जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए समर्पित है। इसकी स्थापना 130 साल पहले हुई थी, और यह संगठन अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोगए संवाद और मित्रता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अनुराग ठाकुर का चयनए इस मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को और भी मजबूत करता है।