#राजनीति
April 8, 2025
सांसद कंगना रनौत को हिमाचल कांग्रेस की चेतावनी, 'पप्पू'-'राजा बाबू' शब्द कहे तो....
कंगना ने राहुल को 'सोनिया का लाल', विक्रमादित्य को 'राजा बाबू' कहा
शेयर करें:
मंडी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने अभिनेत्री और मंडी की भाजपा सांसद कंगना रनौत को बड़ी चेतावनी दे डाली है। कांग्रेस ने कंगना रनौत पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए नसीहत दी है कि वह जनसभाओं में तोल मोल कर ब्यानबाजी करें। कांग्रेस का कहना है कि कंगना अब सांसद बन गई है और उन्हें इस तरह की ब्यानबाजी शोभा नहीं देती।
बता दें कि बीते रोज सोमवार को ही मंडी के जोगिंदर नगर में मंडी की सांसद कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर तंज कसा था। उन्होंने राहुल गांधी को जहां सोनिया का लाल और विक्रमादित्य सिंह को राजा बाबू कह कर संबोधित किया था। कंगना ने कहा था कि दोनों ही नेता अपनी मर्यादा भूल जाते हैं। कंगना ने दोनों नेताओं को नसीहत देते हुए कहा था कि इतना भी कीचड़ मत उछालो कि खुद की ही मर्यादा भूल जाओ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बैंक के साथ धोखाधड़ी, नकली सोना गिरवी रख ले लिया 20 लाख का लोन
कंगना के इस बयान पर हिमाचल कांग्रेस भड़क गई है। कृषि उपज विपणन समिति मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कहा कि कंगना रनौत खुद अपनी मर्यादा भूल गई है। वह जनसभाओं में कांग्रेस नेताओं को गालियां दे रही हैं, जनसभाओं में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। संजीव गुलेरिया ने कहा कि कंगना को बयान देने से पहले शब्दों को तोल मोल लेना चाहिए।
कंगना रनौत अब सांसद बन गई है और उन्हें जनता के बीच इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देता। गुलेरिया ने चेतावनी दी है कि अगर कंगना ने लोगों का तिरस्कार बंद नहीं किया तो कांग्रेस उनका घेराव करेगी। कंगना कभी कांग्रेस नेताओं को राजा बाबू, छोटा पप्पू, बड़ा पप्पू कहती है। उन्होंने कहा कि कंगना क्या खाती है, क्या करती है, कांग्रेस को इससे कुछ नहीं लेना। लेकिन उन्हें मर्यादा में रह कर भाषण देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा सप्लाई करने निकला था तस्कर, लाखों की चरस के साथ हुआ गिरफ्तार
इस दौरान संजीव ने कंगना पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हिमाचल में आपदा आई, तब कंगना को प्रदेश की जनता की याद नहीं आई। वह एक साल से हिमाचल में नहीं दिखी। जब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना की गैरमौजूदगी का मुद्दा उठाया, तब जाकर वह मंडी की जनता के बीच गई। अब वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है।
बता दें कि मंडी की सांसद कंगना रनौत पांच दिन के मंडी दौरे पर आई हुई हैं। इस दौरान वह अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं और जनसभाओं को संबोधित कर रही है। अपने संबोधन में वह विक्रमादित्य सिंह और राहुल गांधी पर भी जमकर तंज कस रही है। कंगना का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह रोजाना उनके बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जिससे साफ झलक रहा है कि विक्रमादित्य सिंह लोकसभा चुनाव की हार को अभी तक भूल नहीं पाए हैं।