#विविध

April 7, 2025

हिमाचल : 20 दिन में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, मां के बाद घर से उठी बेटे की अर्थी

बड़ी बेटी ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, चाचा के साथ मिलकर दी मुखाग्नि

शेयर करें:

Mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां जोगिंद्रनगर शहर में एक हंसता-खेलता परिवार चंद दिनों में उजड़ गया है। मां की मौत के महज 20 दिन बाद बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

मां की मौत का दुख नहीं सह पाया बेटा

बताया जा रहा है कि बेटा अपनी मां की मौत के बाद काफी दुखी था। ऐसे में वो अपनी मां की मौत का दुख नहीं सह पाया। घर पर हुई मां और बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि, पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब आसानी से ले सकते हैं शराब का ठेका, नहीं चुकानी पड़ेगी महंगी फीस

20 दिन पहले हुई मां की मौत

परिजनों ने बताया कि बीती 16 मार्च को 73 वर्षीय सुनंदा गुप्ता का निधन हुआ था। अभी रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा हुआ था। इसी बीच बीते शनिवार देर रात को सुनंदा गुप्ता के 52 वर्षीय बेटे विकास गुप्ता को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। दिल का दौरा पड़ते ही विकास बेसुध होकर गिर गया।

बेटे को आया हार्ट अटैक

परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जा रहा था। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही विकास ने रास्ते में दम तोड़ दिया। विकास की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। विकास अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गया है। पिता की मौत के बाद दोनों बेटियों के आंसूं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 30 से पार हुआ तापमान, हीटवेव की चेतावनी जारी- जानें कब होगी बारिश?

बड़ी बेटी ने दिया अर्थी को कंधा

विकास गुप्ता निजी स्कूल में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात था। बीते कल विकास का अंतिम संस्कार किया गया। विकास की बड़ी बेटी तनवी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया और मोक्षधाम में अपने चाचा विवेक गुप्ता के साथ पिता की चिता को मुखाग्नि दी। जिस पिता के कंधों पर खेलकर तनवी बड़ी हुई थी, अब उसी पिता की अर्थी को कंधा देकर और मुखाग्नि दे तनवी ने बेटे का दायित्व निभाया। ये देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी केस में बड़ी अपडेट : देशराज से 6 घंटे तक हुई पूछताछ, जानें क्या कुछ..

हार्ट अटैक के संकेत-

विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले ही दिखने लग जाते हैं।

  • लोगों को भूख कम लगने लगती है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने की पसंदीदा चीजें खाने से भी मन कतराने लगता है।
  • दिल में किसी तरह की दिक्कत होने पर लिवर को खाना पचाने में दिक्कत आने लग जाती है। पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको आपका पेट भरा-भरा और फूला हुआ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • अगर आपकी 500 मीटर चलने पर भी सांस फूल जाती है या फिर कुछ सीढ़िया चढ़ना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है तो यह भी अच्छे लक्षण नहीं है।
  • किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा पसीना आना भी खतरनाक साबित हो सकता है।
  • रात के सोते समय में जबड़े में दर्द होना।
  • बाएं कंधे में तेज दर्द होना भी खतरनाक होता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस गांव में विराजते हैं देवताओं के सेनापति, यहां नहीं पाला जाता है मुर्गा

हार्ट अटैक आने पर क्या करें?

  • कभी आपके सामने किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो सबसे पहले किसी समतल जगह पर उसे सीधा लेटाएं।
  • ऑक्सीजन की कमी के चलते उसका ब्रेन डैमेज हो सकता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सीने पर जोर-जोर से मुक्का मारें या तो सीने को जोर-जोर से दबाएं।
  • बेहोश पड़े व्यक्ति को तुरंत अपने हाथ से CPR दें। CPR में मुख्य

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख