#विविध

July 19, 2025

हिमाचल में फिर आफत की आशंका : इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अब तक 110 मौतें

शेयर करें:

 himachal rain disaster

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज (शनिवार) मानसून की रफ्तार धीमी बनी रहेगी। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर समेत ज़्यादातर हिस्सों में सुबह से तेज़ धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेशभर में मौसम साफ़ रहने या कुछेक स्थानों पर हल्के बादलों की संभावना जताई है।

रविवार से सक्रिय होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी। कल रविवार से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने शिमला, सिरमौर, सोलन और बिलासपुर ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 21 जुलाई से नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो रहा है, जो 23 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश ला सकता है।

 

यह भी पढ़ें : लापरवाह शिक्षकों को बख्शने के मूड में नहीं सुक्खू सरकार, 320 पर गाज गिरना तय; जानें डिटेल

चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

21 जुलाई को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर ज़िलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई को इसमें कांगड़ा ज़िला भी जुड़ जाएगा। इससे कई जगहों पर लैंडस्लाइड, नदियों का जलस्तर बढ़ने और सड़कें बंद होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आपदा के जख्म- 18 दिन से अंधेरे में डूबी है ये पंचायत, 400 परिवार कर रहे मदद का इंतजार

अब तक 110 मौतें, 1220 करोड़ का नुकसान

हिमाचल में इस बार मानसून जानलेवा साबित हो रहा है। 20 जून से अब तक प्रदेश में 110 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 23 लोग लैंडस्लाइड, बादल फटने और बाढ़ में बह गए। मंडी जिला में अकेले 27 लोग अब भी लापता हैं। कुल 35 लोग अब तक लापता हैं।

 

यह भी पढ़ें : सेब बगीचों की कटाई पर गरमाई सियासत, तो सीएम सुक्खू ने बुला ली इमरजेंसी मीटिंग; क्या होगा फैसला

 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 1220 करोड़ रुपये से ज्यादा की निजी और सरकारी संपत्ति तबाह हो चुकी है। हजार से अधिक मकान बारिश और भूस्खलन की चपेट में आए हैं, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं।

जुलाई में मानसून सुस्त

जुलाई में अब तक मानसून कमजोर रहा है। 1 से 18 जुलाई के बीच सामान्य से 6% कम बारिश हुई है। जबकि इस सप्ताह (11 से 18 जुलाई) सामान्य से 34% कम बारिश दर्ज की गई। लेकिन अब 21 से 23 जुलाई के बीच बारिश का जोर बढ़ेगा और इससे बाढ़ व भूस्खलन जैसे खतरे फिर मंडराने लगे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख