#विविध

December 26, 2025

IGMC मामले में भाजपा विधायकों के मतभेद हुए उजागर, एक मरीज.. दूसरा डॉ. का कर रहा समर्थन

जयराम ठाकुर ने भी सुक्खू सरकार पर साधा निशाना बोले जल्दबाजी में लिया फैसला

शेयर करें:

IGMC Case BJP MLA

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल आईजीएमसी में मरीज और डॉक्टर के बीच हुआ विवाद अब केवल अस्पताल तक सीमित नहीं रहा। यह मामला धीरे.धीरे राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। जहां एक ओर प्रदेशभर में रेजिडेंट डॉक्टर विरोध में उतर आए हैं, वहीं दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण में भाजपा के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि पार्टी के दो विधायक एक ही मामले में आमने-सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक मरीज के पक्ष में, तो दूसरा डॉक्टर के समर्थन में।

भाजपा के दो विधायक

इस पूरे विवाद में भाजपा के दो विधायकों का अलग अलग रूख सामने आया है। मारपीट में घायल मरीज अर्जुन पंवार शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जहां से भाजपा विधायक बलवीर वर्मा हैं। विधायक वर्मा ने मरीज से मुलाकात कर उसका समर्थन किया और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने मरीज को साधारण और शांत स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से अनिश्चकालीन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, सीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं मानें

 

वहीं दूसरी ओर आरोपी डॉक्टर राघव का संबंध सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से है, जहां भाजपा विधायक सुखराम चौधरी हैं। शुक्रवार को सुखराम चौधरी शहर में डॉक्टरों के समर्थन में हुए धरना.प्रदर्शन में शामिल नजर आए। उन्होंने पांवटा साहिब के एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री तक भेजने की बात कही गई।

एक ही पार्टी, लेकिन दो धड़े

इस घटनाक्रम के बाद साफ तौर पर यह तस्वीर उभरकर सामने आई है कि आईजीएमसी विवाद में भाजपा के दो विधायक दो गुटों में बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक गुट जहां मरीज के साथ खड़ा है, वहीं दूसरा डॉक्टर के समर्थन में सड़कों पर उतर आया है। इससे न सिर्फ पार्टी की आंतरिक एकजुटता पर सवाल खड़े हुए हैं, बल्कि यह भी साफ हो गया है कि मामला अब सामाजिक से ज्यादा राजनीतिक बहस का विषय बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पंजाब-हिमाचल चिट्टा लिंक बेनकाब : मास्टरमाइंड सप्लायर पकड़ा गया- फोन और संदिग्ध चीजें बरामद

जयराम ठाकुर ने भी माना जल्दबाजी में फैसला

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार के "व्यवस्था परिवर्तन" के नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में कठोर निर्णय लिया। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पूरे घटनाक्रम में दोनों पक्षों की गलती रही है और मामले को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए था।

डॉ के समर्थन में पांवटा में रैली, बाजार बंद

पांवटा साहिब में स्थानीय लोगों ने डॉक्टर राघव के समर्थन में रोष रैली निकाली और दोपहर दो बजे तक बाजार बंद रखा। इस दौरान डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर नारेबाजी की गई। उधरए इस मामले में पहली बार आरोपी डॉक्टर की मां की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैए जिसने बेटे के साथ अन्याय होने की बात कही।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सर्द रात में राख का ढेर बन गए 45 आशियाने, पहने कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा

रेजिडेंस डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में डॉक्टर और मरीज  के बीच हुई मारपीट मामला अब बेहद गंभीर चरण में पहुंच गया है। इस घटनाक्रम के विरोध में हिमाचल प्रदेश के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हुई बैठक के कुछ ही घंटों बाद डॉक्टर संगठनों की संयुक्त बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख