#विविध

September 2, 2026

एक अनार- 91 बीमार : पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, बेरोजगारी चरम पर

98 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

शेयर करें:

HP Police Constable Recruitment

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 1,088 पदों पर चल रही भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने साफ कर दिया है कि 15 सितंबर 2026 के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन करने का कोई और मौका नहीं मिलेगा। आयोग का कहना है कि तारीख बार-बार बढ़ाने से भर्ती की आगे की प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

98 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस कांस्टेबल के पुरुष और महिला पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन 10 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। शुरुआत में आवेदन की आखिरी तारीख 6 अगस्त रखी गई थी। इस दौरान करीब 65 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

 

यह भी पढ़ें : सरकारी कागजों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पूर्व तहसीलदार-पटवारी समेत 6 लोगों पर FIR

उम्र में छूट मिलने के बाद बढ़ाई गई तारीख

इसके बाद सरकार ने सभी अभ्यर्थियों को एक साल की उम्र में एकमुश्त छूट दी। इसके चलते आवेदन की तारीख 15 दिन बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई। इस दौरान करीब 11 हजार नए आवेदन आए और कुल आवेदनों की संख्या लगभग 77 हजार हो गई।

 

यह भी पढ़ें : सरकारी कागजों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पूर्व तहसीलदार-पटवारी समेत 6 लोगों पर FIR

 

इसके बाद हिमाचल सरकार के कर्मचारियों को भी एकमुश्त 5 साल की उम्र में छूट दी गई। इसके साथ ही आवेदन की तारीख दोबारा 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 कर दी गई। आयोग के अनुसार, 1 सितंबर की शाम 7 बजे तक पुरुष और महिला कांस्टेबल पदों के लिए कुल 98,719 आवेदन मिल चुके थे।

अभी भी रोज आ रहे सैकड़ों आवेदन

आयोग ने बताया कि आवेदन की मौजूदा अवधि में भी अभ्यर्थी लगातार फॉर्म भर रहे हैं। हर दिन पुरुष अभ्यर्थियों के करीब 200 से 300 और महिला अभ्यर्थियों के करीब 150 से 200 आवेदन आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें :  आधा किलो चरस के साथ हरियाणवी अरेस्ट, 2 युवकों से चिट्टा और नकदी बरामद

 

31 अगस्त को पुरुष अभ्यर्थियों के 313 और 1 सितंबर को 294 आवेदन आए। वहीं, महिला अभ्यर्थियों से 31 अगस्त को 159 और 1 सितंबर को 129 आवेदन प्राप्त हुए।

HPPSC पोर्टल में कोई तकनीकी खराबी नहीं

आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग के पीछे HPPSC के ऑनलाइन पोर्टल की कोई तकनीकी समस्या नहीं है। आयोग के मुताबिक पोर्टल सही तरीके से काम कर रहा है और इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : आधी रात को घर से निकली 22 वर्षीय युवती नहीं लौटी; परिवार को सता रहा अ*पह.रण का शक

सभी 12 जिलों में होगा शारीरिक टेस्ट

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आगे शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। ये टेस्ट हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में पुलिस विभाग की ओर से करवाए जाएंगे।

तारीख बढ़ी तो भर्ती प्रक्रिया में हो सकती है देरी

आयोग का कहना है कि अगर आवेदन की आखिरी तारीख को और आगे बढ़ाया गया तो भर्ती की आगे की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। आने वाली सर्दियों को देखते हुए शारीरिक टेस्ट शुरू करने में भी परेशानी आ सकती है। पूरी भर्ती प्रक्रिया में करीब 6 महीने या उससे ज्यादा समय लग सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज भारी से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में लैंडस्लाइड-बाढ़ का खतरा

अब 15 सितंबर ही आखिरी मौका

HPPSC ने कहा है कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए पहले ही पर्याप्त समय और मौके दिए जा चुके हैं। उम्र में छूट देने के साथ आवेदन की तारीख भी दो बार बढ़ाई जा चुकी है। ऐसे में अब मौजूदा हालात को देखते हुए 15 सितंबर 2026 ही आवेदन की अंतिम तारीख रहेगी। इसके बाद तारीख बढ़ाने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।  

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख