#यूटिलिटी
September 2, 2026
हिमाचल में आज भारी से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में लैंडस्लाइड-बाढ़ का खतरा
NDRF और सेना ने भी बचाने की कोशिश की
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में रुण नदी का पानी अचानक तेज बहने लगा। इस दौरान नदी के बीच दो लोग फंस गए। दोनों को मंगलवार रात करीब 10 बजे एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दोनों लोगों को बचाने के लिए NDRF, सेना और स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश की। लेकिन दोनों नदी के बीच में फंसे हुए थे और पानी का बहाव बहुत तेज था। ऐसे में उन्हें वहां से निकालना मुश्किल हो रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आफत की बारिश: दो घर हुए जमींदोज, 3 लोग मलबे में दबे; उफनती खड्ड में बही JCB
जब बाकी कोशिशों सेनों को सुरक्षित निकालना संभव नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर बुलाया गया। हेलिकॉप्टर की मदद से दोनों लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हिमाचल के कई हिस्सों में पूरी रात तेज बारिश हुई। बारिश के कारण नदी और नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है। कई जगह लैंडस्लाइड होने से प्रदेश में 150 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पेंशनरों का फूटा गुस्सा: बोले-'हक मांग रहे-भीख नहीं'; सुक्खू सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
मौसम विभाग ने बुधवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को कांगड़ा और सिरमौर में भी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद 7 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सदन में सरकार-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक, आधे घंटे तक चलता रहा घमासान; जानें क्या था मुद्दा
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से अब तक सरकारी और निजी संपत्ति को करीब 1,202 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग को करीब 914 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
मानसून के दौरान लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, फ्लैश फ्लड में एक व्यक्ति और पानी में डूबने से 13 लोगों की जान गई है।