राजनीति

#विविध

July 25, 2025

हिमाचल में अगले 3 दिन बरसेगी आफत भरी बारिश- अलर्ट पर पूरा प्रदेश, जानें मौसम अपडेट

26 से 28 जुलाई तक कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह मौसम साफ और धूप खिली रही। लोगों ने शिमला के रिज मैदान में मौसम का लुत्फ उठाया, घुड़सवारी करते बच्चे और सैलानियों की चहल-पहल से शहर फिर मुस्कराता दिखा। मगर ये राहत ज्यादा देर की नहीं। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक बार फिर हिमाचल की ओर बढ़ रहा है और अगले तीन दिन फिर से बारिश के नाम रहने वाले हैं।

कल से फिर बरसेंगे बादल, 10 जिलों में अलर्ट

26 जुलाई को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होते ही मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 27 जुलाई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर बाकी सभी 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 28 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। यानी राहत के चंद पल के बाद अगले तीन दिन फिर खतरे के निशान पर होंगे।

 

यह भी पढें: हिमाचल के उत्कर्ष की देशभर में चमक- JRF परीक्षा में मारी बाजी, टॉप कर बढ़ाया परिवार का मान

इस बार सामान्य से 12% ज्यादा बारिश

20 जून से लेकर 24 जुलाई तक प्रदेश में 293.9 मिमी औसतन बारिश होती है, लेकिन इस बार 328.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है – यानी सामान्य से करीब 12% अधिक।

  • शिमला में सामान्य से 77% ज्यादा
  • मंडी में 76% अधिक
  • हमीरपुर में 46%,
  • बिलासपुर में 34%,
  • कुल्लू में 37%,
  • सिरमौर में 34%,
  • सोलन में 24%
  • ऊना में 28% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

लेकिन लाहौल-स्पीति में 67% कम, किन्नौर में 13% कम, और चंबा में 32% कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल भाजपा के दिग्गजों ने जेपी नड्डा से मांगी मदद: दिल्ली में हुई ये खास मीटिंग

मानसून का कहर: 147 मौतें, 1387 करोड़ की तबाही

इस बार का मानसून सिर्फ राहत नहीं, कहर भी लाया है।
अब तक:

  • 147 लोगों की जान गई है
  • 27 की मौत लैंडस्लाइड, बादल फटने और बाढ़ में
  • 68 की जान सड़क हादसों में
  • 1387 करोड़ रुपये की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूटी से नशा सप्लाई कर रहे थे युवक और युवती, पुलिस को लगी खबर- हुए अरेस्ट

अगले तीन दिन सतर्क रहें

जो मौसम आज खुशनुमा है, वो कल आफत बन सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगले तीन दिन सतर्क रहें, नदी-नालों से दूर रहें और पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करें।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख