राजनीति

#विविध

December 27, 2025

हिमाचल: न्यू ईयर से पहले जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग का अलर्ट- बढ़ेगी ठंड

तापमान में तेज गिरावट, न्यू ईयर पर बर्फ से सजेगा पहाड़

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

new year snowfall

शिमला। लंबे समय से बारिश और बर्फ के इंतजार में बैठे हिमाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। साल के आखिरी दिनों में मौसम करवट लेने जा रहा है, जिससे पहाड़ों पर सर्दी और तीखी होगी और मैदानी इलाकों में ठंड का असर और बढ़ेगा।

तीन दिन साफ, फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 30 दिसंबर से एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इसका असर करीब तीन दिन तक रहने की संभावना है। खास तौर पर 31 दिसंबर और एक जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं, जबकि मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से अनिश्चकालीन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, सीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं मानें

ढाई महीने का ड्राइ स्पेल टूटने की उम्मीद

प्रदेश में बीते ढाई महीने से ज्यादा समय से सूखे हालात बने हुए हैं। दिसंबर महीने में लाहौल स्पीति को छोड़कर शेष 11 जिलों में बारिश का एक कतरा भी दर्ज नहीं हुआ। लाहौल स्पीति में भी केवल 0.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। नवंबर महीने में भी सामान्य से करीब 96 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। ऐसे में आने वाला सिस्टम किसानों और बागवानों के लिए बड़ी राहत बन सकता है।

तापमान में तेज गिरावट

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। Kufri में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मनाली में पारा करीब पांच डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं नारकंडा और कुकुमसेरी जैसे इलाकों में भी तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

 

यह भी पढ़ें : PM मोदी तक पहुंचा IGMC डॉक्टर मामला- आज CM के फैसले पर टिकी निगाहें, हड़ताल की चेतावनी

कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी होगी बेहद कम

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए बिलासपुर जिले में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में यलो अलर्ट लागू रहेगा। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। खासकर भाखड़ा बांध के आसपास के इलाकों में स्थिति ज्यादा गंभीर रह सकती है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के एक और फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, बंद कर दी थी जयराम सरकार की योजना

मैदानी इलाकों में भी बढ़ेगी ठंड

कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण मैदानी जिलों में ठंड का असर और तेज होगा। बीते 24 घंटे में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंडी जैसे इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख