राजनीति

#विविध

April 19, 2025

हिमाचल में तूफान की दस्तक: आसमान से आफ़त गिरने की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD ने रातभर सतर्क रहने की दी सलाह

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Shimla Hailstorm

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार रात से प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम बिगड़ा हुआ है और अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। चेतावनी के मुताबिक, आज देर रात तक भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफानी हवाएं कहर बरपा सकती हैं।

तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

IMD की चेतावनी के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला जिले भारी ओलावृष्टि और तेज़ तूफान की चपेट में आ सकते हैं। विभाग ने अनुमान लगाया है कि इन इलाकों में हवाएं 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अब BPL में नहीं जुड़ेंगे नए परिवार, केंद्र ने फंसाया यह पेंच- अप्लाई किया तो मिलेगी सजा

 टूरिस्ट लुत्फ़ ले रहे, पर लोकल्स डरे हुए

शिमला के रिज पर जहां सैलानी गर्म सॉफ्टी का आनंद लेते नज़र आए, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग बुधवार की रात की तबाही को याद कर सहमे हुए हैं। उस दिन तूफान ने 50 से ज्यादा घरों की छतें उड़ा दी थीं। कई जगहों पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चली थीं, जिससे भारी नुकसान हुआ था।

किसान-बागवान सबसे ज्यादा परेशान

मौसम की इस बेरुख़ी का सबसे ज़्यादा असर किसानों और बागवानों पर पड़ा है। फल और सब्ज़ी की फसलें पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं और अब और नुकसान का डर मंडरा रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को बेहद सतर्क रहने और गैर-ज़रूरी सफर टालने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब बिना परमिट-अधुरे दस्तावेज से चलाई गाड़ी, तो अपने आप कटेगा चालान

अगले दो दिन भी राहत की उम्मीद नहीं

IMD का अनुमान है कि 20 और 21 अप्रैल को भी प्रदेश के कुछ भागों में मौसम बिगड़ा रहेगा। तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सेल्फी और रील के चक्कर में क्रेजी हुआ युवक, उफनती नदी में जा गिरा

कब और क्यों जारी होता है ऑरेंज अलर्ट?

मौसम विभाग तब यलो अलर्ट जारी करता है जब खतरे की आशंका कम होती है। लेकिन जब स्थिति गंभीर हो और तबाही की संभावना बढ़े, तब ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। अगर स्थिति और भयावह हो जाए, तो रेड अलर्ट घोषित किया जाता है।

News 4 Himalayan अपील करता है कि पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग और यात्री सतर्क रहें, प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख