#विविध

January 27, 2026

हिमाचल में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी शुरू: कई जिले देश-दुनिया से कटे, अगले 24 घंटे भारी

मनाली से लाहौल का कटा संपर्क

शेयर करें:

heavy snowfall

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। भारी बर्फ और तेज आंधी-तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेशभर में आज येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, आने वाले 24 घंटे में मौसम और भी गंभीर रहने की संभावना है। जिसके चलते प्रशासन ने सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

बच्चों की स्कूल बस पलटी 

बता दें कि आज खराब मौसम के बीच सुबह-सवेरे एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस बच्चों और स्कूल के स्टाफ को लेकर जा रही थी। हादसे में 6 छात्र और 4 शिक्षक घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कलयुगी बेटे ने उजाड़ दिया अपनी ही मां का सुहाग, झड़प के दौरान पिता को मा.र डाला

मनाली से लाहौल का कटा संपर्क 

बता दें कि कुल्लू और मनाली में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। खासकर मनाली के सोलंग नाला इलाके में सुबह से ही बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी और 11 बजे तक यहां एक फीट से ज्यादा बर्फ जम चुकी थी। इसी के साथ अटल टनल के दोनों छोर पर भी काफी बर्फबारी हुई है। इस वजह से मनाली से लाहौल का संपर्क कट गया है। 

बर्फबारी की वजह से सड़कें बंद 

बीते दिन ही BRO (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) ने केलांग से मनाली जाने वाली सड़क से बर्फ हटाई थी और फोर बाय फोर वाहनों को जाने की इजाजत दी गई थी। लेकिन मंगलवार सुबह हुई बर्फबारी की वजह से यह सड़क फिर से बंद कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: खराब मौसम के बीच पलटी स्कूल बस- बच्चों समेत 10 थे सवार, मची चीख-पुकार

बर्फबारी की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद 

कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बर्फबारी की वजह से मंगलवार को स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। 

फोर बाय फोर बाहनों को ही जाने की  इजाजत

पिछले महीने यानी 23 जनवरी को भी मनाली में भारी बर्फबारी हुई थी, जिसमें हालात काफी खराब हो गए थे और कई सैलानियों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था। अब प्रशासन ने तय किया है कि अगर मंगलवार को भी भारी बर्फबारी होती है तो पतलीकूहल से आगे सिर्फ फोर बाय फोर वाहनों को ही जाने की इजाजत दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सड़कों की हालत बेहद खराब- दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, नितिन गडकरी से मांगेंगे अपना हक

आज ऑरेंज अलर्ट जारी

SP कुल्लू मदन लाल धीमान ने एडवायजरी जारी करते हुए बताया कि हाल ही में मनाली और आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के कारण संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। 27 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और मौसम खराब रहने की आशंका है।

यह भी पढ़ें :  हिमाचल म.र्डर केस में खुलासा: दोस्त ही निकला आरोपी- थप्पड़ से शुरू हुआ था विवाद, पत्थरों से ढकी देह

अगर बर्फबारी और तूफान हुआ तो पतलीकुहल से मनाली और भूतंर से मनीकर्ण की तरफ के रास्ते बंद हो सकते हैं। ऐसे में सिर्फ 4×4 वाहनों को ही आगे जाने दिया जाएगा। अगर कोई कुल्लू या आसपास के इलाके जाना चाहता है तो राइट बैंक मार्ग के जरिए मनाली पहुंच सकता है।

मौसम के दौरान करना पड़ सकता है दिक्कतों का सामना 

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए चेतावनी भी जारी की है। आज लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। तेज हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। 

यह भी पढ़ें :  शिमला में रहने वाला कश्मीरी बोला- कश्मीर पाकिस्तान का है, "हिन्दुस्तान जिंदाबाद" नहीं बोलूंगा 

बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि यह बारिश और बर्फबारी लोगों के लिए थोड़ी राहत वाली खबर भी है, लेकिन इससे सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है और बिजली-पानी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख