#विविध
March 2, 2025
हिमाचल: पत्नी की जुदाई का गम सह नहीं पाया पति, चि*ता बुझने से पहले त्याग दिए प्राण
24 घंटों में पति पत्नी का देहातं
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक बेहद ही मार्मिक घटना समाने आई है। यहां पत्नी की मौत का एक पति को ऐसा सदमा लगा कि उसने भी कुछ ही घंटो बाद इस संसार को अलविदा कह दिया। पति पत्नी के एक साथ निधन की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। हर कोई पति पत्नी के प्रेम की बातें कर रहा है। मामला सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि यहां बीते रोज यानी पहली मार्च को 72 साल की लीला देवी की मौत हो गई। लीला देवी कैंसर के रोग से ग्रस्त थी और उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। बीते रोज पहली मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। लीला देवी के अचानक से इस संसार से चले जाने का गम उनके पति 82 वर्षीय ईश्वर सिंह सह नहीं पाए।
यह भी पढ़ें : नाराज अनुबंध कर्मचारियों को हिमाचल हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, घिर गई सुक्खू सरकार
ईश्वर सिंह को अपनी पत्नी के देहांत का ऐसा सदमा लगा, कि कुछ ही घंटों बाद यानी आज रविवार को उन्होंने भी इस संसार को अलविदा कह दिया। लीला देवी का अंतिम संस्कार बीते रोज शनिवार की शाम को किया गया था। जबकि उनके पति ईश्वर सिंह का आज रविवार को उसी श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें गांव के भारी संख्या में लोग पहुंचे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड- अब इन महीनों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, हीटवेव छुड़ाएगी पसीने
बताया जा रहा है कि लीला देवी की कुछ समय से तबीयत खराब रहने के चलते वह दोनों ही अपने बेटे के पास नाहन में रह रहे थे। जहां लंबी बीमारी के बाद लीला देवी की मौत हो गई। पत्नी के जाने के बाद ईश्वर सिंह की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा, जहां रविवार को उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें : मंदिरों से कोई फंड नहीं लेगी हिमाचल सरकार, बवाल के बाद मुकेश का यू-टर्न
बता दें कि ईश्वर सिंह और लीला देवी श्री रेणुका जी के बैडोन में रहते थे। इन दोनों का इकलौता बेटा संदीप नेगी हिमाच प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। जबकि संदीप नेगी की पत्नी भी हिमाचल प्रदेश पुलिस में ही कार्यरत है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू दिल्ली दौरे पर: नए संगठन को लेकर करेंगे चर्चा, शिमला बैठे नेताओं की धुकधुकी बढ़ी
बताया जा रहा है कि लीला देवी शिक्षा विभाग से बतौर बीपीईओ सेवानिवृत्त हुई थी। वहीं उन्हें पति ईश्वर सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। ग्रामीणों की मानें तो लीला देवी और ईश्वर सिंह में अगाढ़ प्रेम था। दोनों हमेशा एक साथ ही रहते थे। ग्राम बैडोन में उनका अपना मकान था, जिसमें वह दोनों ही प्रेम से रहते थे। हालांकि कुछ समय से दोनों अपने बेटे के पास नाहन में रहने के लिए चले गए थे।