राजनीति

#विविध

February 18, 2025

हिमाचल में होगी बारिश-बर्फबारी: आज रात बदलेगा मौसम, जानें पूरी डिटेल

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी के आसार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

weather himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज रात से मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में कल और परसों दो दिन तक अच्छी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

20 फरवरी को होगी बारिश

खासकर 20 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लंबे समय से चल रहे सूखे के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दिन किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में आंधी और तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : अंग्रेजों को पीला सोना बेचेगा हिमाचल, आम हल्दी से कई मामलों में खास है यहां की हल्दी  

मौसम में बदलाव

बारिश और बर्फबारी से पहले प्रदेश के तापमान में अचानक उछाल देखा गया है। औसतन, प्रदेश का अधिकतम तापमान इस समय सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कांगड़ा में तापमान में 7.9 डिग्री का इजाफा हुआ है और यहां का तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भुंतर, सुंदरनगर, बिलासपुर, कल्पा और शिमला जैसे स्थानों में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। शिमला का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.1 डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

फसलों पर असर

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल विंटर सीजन यानी 1 जनवरी से 17 फरवरी तक में सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 142.1 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार केवल 29.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस कमी का असर फसलों पर भी पड़ा है, खासकर गेहूं की फसल और सेब के बगीचों पर। इसके अलावा, पिछले पोस्ट मानसून सीजन में भी 90 प्रतिशत कम बारिश हुई थी, जिससे किसानों और बागवानों को नुकसान हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हर रोज एक व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव, कांगड़ा सबसे टॉप पर 

 पर्यटकों की संख्या में कमी

प्रदेश में पर्यटन उद्योग को भी बर्फबारी के अभाव में मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियों में बर्फबारी की उम्मीद थी, लेकिन कम बर्फबारी ने प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों को निराश किया है। खासकर, शिमला, मनाली और अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी न होने से पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।

 

यह भी पढ़ें : संजौली अवैध मस्जिद मामला: वक्फ बोर्ड के झूठ का पर्दाफाश, 136 दिन में नहीं गिरी अवैध इमारत

21 से 23 तक मौसम खराब

मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 फरवरी के बीच प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट आ सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख