#विविध

February 18, 2025

हिमाचल में हर रोज एक व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव, कांगड़ा सबसे टॉप पर 

कुल 5,870 लोग एड्स, नशे के बढ़ते चलन का भयावह पहलू

शेयर करें:

HIV Positive In Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बढ़ता नशा न केवल युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहा है, वहीं इसके शिकार युवा उम्रभर के लिए लाइलाज बीमारी एचआईवी (HIV) यानी एड्स के शिकार भी हो रहे हैं। शिमला IGMC में बीते 8 साल के दौरान हुए ब्लड टेस्ट के रिकॉर्ड बता रहे हैं कि 2015 से 2023 तक 74 हज़ार 660 लोगों की जांच में 454 लोग एड्स के मरीज निकले हैं।

 

अकेले शिमला के ये आंकड़े उस भयावह तस्वीर के आगे बहुत कम हैं, क्योंकि हाल के वर्षों में हिमाचल प्रदेश में कुल 5870 मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। एड्स कंट्रोल सोसाइटी के जारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में प्रदेशभर में 5534 लोग संक्रमित थे, जिनकी संख्या 31 अक्टूबर 2024 तक बढ़कर 5897 हो गई है, यानी हर दिन राज्य में एड्स का एक मरीज बढ़ रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पंचतत्व में विलीन हुए बसंत, अंतिम विदाई दे बेसुध हुई पत्नी और बूढ़ी मां

कांगड़ा में कितने लोग पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा कांगड़ा में लोग HIV पॉजिटिव हैं। यहां पर 1576 महिला-पुरुष HIV से संक्रमित हैं, जबकि प्रदेश में सबसे कम मामले लाहौल-स्पीति में है, यहां HIV संक्रमित लोगों की संख्या 10 हैं। 

 

यह भी पढ़ें : संजौली अवैध मस्जिद मामला: वक्फ बोर्ड के झूठ का पर्दाफाश, 136 दिन में नहीं गिरी अवैध इमारत

 

एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अनुसार, 0-15 आयु वर्ग के 5.1 फीसदी बच्चे HIV से संक्रमित हैं। 16 से 30 आयु वर्ग के 21.9 फीसदी, 31 से 45 आयु वर्ग के 49.4 फीसदी, 46 से 60 आयु वर्ग के 21.2 फीसदी और 60 वर्ष से ज्यादा 2.4 फीसदी मरीज HIV संक्रमित हैं। हिमाचल के कुल एड्स मरीजों में करीब 54 फीसदी पुरुष हैं। बाकी 45.8 प्रतिशत महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्तों से मिलने चंडीगढ़ गया था युवक, एक साथ तीन ने त्यागे प्राण

साल-दर-साल बढ़ रही आफत

साल 2018-19 में IGMC में  कुल 10 हज़ार 848 लोगों का एचआईवी टेस्ट किया गया, जिनमें 51 लोग एचआईवी पॉजीटिव पाए गए। टेस्ट किए गए लोगों में 6 हज़ार 470 पुरुषों में से 35 पुरुष और 4 हज़ार 378 महिलाओं में से 16 महिलाएं पॉजिटिव पाई गई। वहीं 2019-20 में कुल 13 हज़ार 028 लोगों का एचआईवी टेस्ट किया गया, जिनमें 62 लोग एचआईवी पॉजीटिव पाए गए। टेस्ट किए गए लोगों में 7 हज़ार 649 पुरुषों में से 42 पुरुष और 5 हज़ार 379 महिलाओं में से 20 महिलाएं पॉजिटिव पाई गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पंचतत्व में विलीन हुए बसंत, अंतिम विदाई दे बेसुध हुई पत्नी और बूढ़ी मां

 

2021-22 में कुल 6 हज़ार 757 लोगों का एचआईवी टेस्ट किया गया, जिनमें 59 लोग एचआईवी पॉजीटिव पाए गए। टेस्ट किए गए लोगों में 3 हज़ार 876 पुरुषों में से 34 पुरुष और 2 हज़ार 881 महिलाओं में से 25 महिलाएं पॉजिटिव पाई गई। 2022-23 में कुल 8 हज़ार 823 लोगों का एचआईवी टेस्ट किया गया, जिनमें 80 लोग एचआईवी पॉजीटिव पाए गए। टेस्ट किए गए लोगों में 5 हज़ार 126 पुरुषों में से 57 पुरुष और 3 हज़ार 697 महिलाओं में से 23 महिलाएं पॉजिटिव पाई गई।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार 100 से अधिक पदों पर करेगी भर्ती, सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा

संक्रमण के प्रमुख कारण

असुरक्षित यौन संबंध एचआईवी संक्रमण का मुख्य कारण रहा है। हालांकि, हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि सुई के माध्यम से नशा करने वाले व्यक्तियों में भी एचआईवी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, युवाओं में नशे की लत और सुई के साझा उपयोग के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ा है। 


जिला                  मामले
बिलासपुर                442
लाहौल स्पीति           10
चंबा                        167
मंडी                        749
हमीरपुर                   1035
शिमला                    307
कांगड़ा                    1576
सिरमौर                   127
किन्नौर                     24
सोलन                     291
कुल्लू                      236
ऊना                       679
गैर हिमाचली           254
(आंकड़े- 01 नवंबर 2023 से

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख