#विविध

October 29, 2025

अनोखा प्रेम: हिमाचल में सुबह पत्नी ने त्यागा संसार, शाम को पति की भी थम गई सांसे

एक ही दिन में चले गए बुजुर्ग दंपति

शेयर करें:

himachal news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति ने साथ जीने मरने के वादे को निभाया है। यहां दोनों ही बुजुर्ग दंपति ने एक ही दिन दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है और परिवार भी टूट चुका है।

लंबी बीमारी के बाद ब्रह्मी देवी का देहांत

सलोह पंचायत के कथियाड़ा गांव के बुजुर्ग दंपती ब्रह्मी देवी (82) और बेलू राम (90) ने मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल में अपना नश्वर शरीर त्याग दिया। लम्बी बीमारी के बाद ब्रह्मी देवी का निधन सुबह हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सोने-हीरे से सजा दूल्हे का सेहरा, गले में विदेशी नोट - शादी में बुलानी पड़ी सिक्योरिटी

शाम के समय पति ने भी त्यागे प्राण

दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन शाम तक उनके पति बेलू राम ने भी जीवन का अंत कर दिया। ऐसा प्रतीत हुआ मानो उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी का साथ मरने के बाद भी न छोड़ने का वचन निभाया। बुजुर्ग दंपती अपने पीछे तीन बेटे, एक बेटी, तीन पोते और दो पोतियों का परिवार छोड़ गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने BJP पर साधा निशाना, बोले- मेरे खिलाफ झूठ फैलाते हैं, मैं डरने वाला नहीं...

लंबांगाव में सास की मौत ने बहू का भी जीवन ले लिया

उधर, लंबांगाव के रोपड़ी गांव में 85 वर्षीय मकोड़ी देवी की मृत्यु हुई। सास की मौत की खबर सुनते ही उनकी 55 वर्षीय बहू रेखा देवी की हालत बिगड़ गई। परिवार के प्रयास के बावजूद रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रेखा देवी के पति ओंकार और उनके दोनों बेटे घर से बाहर थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गौशाला बनी शर्म की गवाह : मासूम के मुंह को दुपट्टे से बांधा, फिर की नीचता

परिवार और गांव में मातम

कांगड़ा और लंबांगाव की इन घटनाओं ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। बुधवार को कथियाड़ा गांव में बुजुर्ग दंपती का और रोपड़ी गांव में मकोड़ी देवी व रेखा देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख