#विविध

July 25, 2025

मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिमाचल में बवाल- आज सड़कों पर उतरे कई BJP नेताओं सहित स्थानीय लोग

कंगना-राम सिंह समेत BJP नेता भी खिलाफ

शेयर करें:

kullu ropeway protest

कुल्लू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बिजली महादेव रोप-वे को लेकर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में विरोध की आंधी चल रही है। शुक्रवार को ढालपुर मैदान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग प्रदर्शन करने उतरेंगे। विरोध इतना गहरा है कि कुल्लू के आराध्य बिजली महादेव मंदिर को पहली बार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। देव आदेशों के चलते यह बंद अगले 6 महीनों तक रहेगा।

आज होगा विरोध प्रदर्शन

बता दें कि आज होने वाले प्रदर्शन में पाम सिंह भी शामिल होंगे। मोदी एक बार बिजली महादेव जाते वक्त भाजपा नेता एवं APMC कुल्लू के पूर्व चेयरमैन राम सिंह के घर पर रुके थे।वहीं राम सिंह अब इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल और पूर्व प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर भी इस प्रोजेक्ट के विरोध में खड़े हो गए हैं।

क्या है प्रोजेक्ट और क्यों हो रहा विरोध?

  • बिजली महादेव रोपवे की लंबाई: 2.3 किमी
  • निर्माण एजेंसी: नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML)
  • लागत: 272 करोड़ रुपये
  • अनुमानित पूरा होने की तारीख: 2026
  • बैठने की क्षमता: एक केबल कार में 10 लोग

 

यह भी पढें: हिमाचल : बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खाई में लुड़की HRTC बस, PM मोदी ने जताया शोक

विरोध के मुख्य कारण, देव आज्ञा का उल्लंघ

स्थानीय ग्रामीणों और देव समाज का दावा है कि देव वाणी में बिजली महादेव ने रोपवे को अस्वीकार किया है। देव आस्था वाले लोग इसे आध्यात्मिक अनादर मान रहे हैं। खराहल घाटी में सैकड़ों देवदार के पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे क्षेत्र में भूस्खलन और पर्यावरणीय क्षति की आशंका बढ़ी है। स्थानीय लोगों को डर है कि रोपवे बनने के बाद भारी भीड़ उमड़ेगी, जिससे गंदगी और शांति भंग होगी।

 

यह भी पढें: हिमाचल में अगले 3 दिन बरसेगी आफत भरी बारिश- अलर्ट पर पूरा प्रदेश, जानें मौसम अपडेट

भाजपा के ही कई नेता विरोध में

राम सिंह (मोदी के करीबी और APMC के पूर्व चेयरमैन), कंगना रनोट (सांसद), महेश्वर सिंह, अरविंद चंदेल, नरोत्तम ठाकुर जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता भी इसके खिलाफत में कई बार बोल चुके हैं। 80 वर्षीय बुजुर्ग शिवनाथ ने आत्मदाह तक की चेतावनी दे दी है अगर प्रोजेक्ट पर काम नहीं रुका।

रोपवे के संभावित फायदे

  • 3 घंटे का पैदल ट्रेक अब सिर्फ 7 मिनट में
  • रोजाना 36 हजार यात्री यात्रा कर सकेंगे
  • ऑल वेदर कनेक्टिविटी, पर्यटन को बढ़ावा
  • ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाओं और थकान से राहत

यह भी पढें: शिमला SSP को रात डेढ़ बजे बेबस मां ने किया फोन, कहा- मेरे नशेड़ी बेटे को जेल ले जाओ, नहीं तो.....

PM मोदी और बिजली महादेव का रिश्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 नवंबर 2017 को इस प्रोजेक्ट का जिक्र जनसभा में किया था। भाजपा प्रभारी रहते हुए मोदी कई बार बिजली महादेव के दर्शन के लिए पहुंचे। राम सिंह के घर भी वे कुछ समय रुके थे।

 क्या बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी?

मार्च 2024 में नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास किया था और इसे ‘पर्वतमाला प्रोजेक्ट’ के तहत राष्ट्रीय स्वीकृति मिली थी। इसके लिए 272 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख