#विविध

February 16, 2025

हिमाचल का जवान ड्यूटी पर हुआ शहीद, पत्नी की गोद में है डेढ़ साल का बेटा

कल तिरंगे में लिपटा घर पहुंचेगा हिमाचल का 26 वर्षीय जवान

शेयर करें:

Himachal Mandi Jawan

मंडी। हिमाचल प्रदेश के कई युवा भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश के कई जवान मां भारती पर कुर्बान भी हुए हैं। ऐसा ही एक और जवान अब ड्यूटी करते हुए शहीद हो गया है। यह जवान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का रहने वाला है और मात्र 26 साल का है। इस जवान की मौत की खबर मिलते ही पुरे परिवार सहित गांव में मातम पसर गया है।

26 वर्षीय जवान शहीद

दरअसल हिमाचल के मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र के 26 वर्षीय जवान बसंत सिंह की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। यह जवान बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत हल्यातर के गांव बुरहाली का निवासी था और डोगरा रैजीमैंट देहरादून में तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही जवान की मौत हुई है। जवान की मौत हार्ट अटैक आने से हुई बताई जा रही है। बीती रात शनिवार और रविवार की मध्य रात्री को परिवार को जवान को हार्ट अटैक की सूचना दी गई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार स्कूटी की टिप्पर से टक्कर, दो थे सवार- एक भी नहीं बच पाया

डेढ़ साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

बड़ी बात यह है कि 26 वर्षीय जवान बसंत सिंह के घर में उसके माता पिता के अलावा पत्नी और एक मात्र डेढ़ साल का बेटा शौर्य है। जवान की मौत से जहां उसके मां बाप सदमें में हैं, वहीं उसकी पत्नी बेसुध हो गई है। जवान की पार्थिव देह कल यानी सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने की बात कही जा रही है। जहां जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को देख कार से बाहर फेंका पैकेट, चिट्टे-चरस समेत 3 हुए अरेस्ट

एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटा था जवान

जवान के करीबी लोगों का कहना है कि जवान बसंत सिंह कुछ दिन पहले ही घर पर छुट्टी आया था और छुट्टी काट कर करीब एक सप्ताह पहले वापस अपनी ड्यूटी पर लौटा था। लेकिन परिजनों को क्या पता था कि उनके बेटे के जाने के एक सप्ताह बाद ही उसकी मौत की खबर घर आ जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किराए के मकान में रहता था बुजुर्ग, दुकान में पड़ा मिला- थम चुकी थी सांसे


ग्राम पंचायत उपप्रधान जगत पाल ने बताया कि बीते शनिवार देर रात 11 बजे के करीब उन्हें सेना द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि सैनिक बसंत सिंह पुत्र नंद लाल जो 10 डोगरा रैजीमैंट देहरादून में तैनात था, की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख