#विविध
February 28, 2025
हिमाचल में टूटा ग्लेशियर: 3 जिलों के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, 250 सड़कें ठप- रेड अलर्ट जारी
हिमाचल में 6 नेशनल हाईवे सहित 250 रोड बंद
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिन से हो रही भारी बर्फबारी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। लाहौल क्षेत्र में बर्फबारी के बाद अब हिमखंड गिरने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं, जिससे क्षेत्र में खतरा और भी बढ़ गया है। गुरुवार को लाहौल की तिंदी पंचायत के कैन गांव के पास एक बड़ा हिमखंड टूटकर गिरा, जिसके बाद बर्फ नाले में पानी की तरह बहने लगी।
लाहौल के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और अब हिमखंड गिरने की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों और अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। गुरुवार को तिंदी पंचायत के कैन गांव के पास हिमखंड टूटने से बर्फ के विशाल टुकड़े नाले में बहने लगे, जिससे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने एवलांच से बचाव के लिए सतर्कता बढ़ा दी है और क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फबारी का असर: सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टियां- दुनिया से कटा ट्राइबल एरिया
बताते चलें कि किन्नौर और कुल्लू में लैंडस्लाइड के बाद, बर्फबारी से किन्नौर और लाहौल स्पीति में एवलांच के खतरे का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया सरदार: रजनी पाटिल बड़े नेताओं से आज करेंगी वन टू वन चर्चा
राज्य में हो रही बर्फबारी और बारिश किसानों, बागवानों और आम जनता के लिए खुशी की खबर लेकर आई है। इन प्राकृतिक घटनाओं से जल स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है, जो आगामी समय में फसलों और बागवानी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, इसका असर आम जनजीवन पर पड़ा है, जहां यातायात व्यवस्था बाधित हो गई है और सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही थम गई है।
प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते कई सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। शिमला में कुफरी से फागू तक हाईवे खुला है, लेकिन नारकंडा के लिए हाईवे बंद है, क्योंकि यहां भारी हिमपात हुआ है। ठियोग, हाटकोटी और रोहडू के लिए भी हाईवे बंद हैं। किन्नौर में झाकड़ी से आगे पहाड़ी से गिरने वाले शॉटिंग स्टोन्स के कारण हाईवे को बंद कर दिया गया है, और शुक्रवार को इस सड़क को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने पलट दिया अपना ही फैसला, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लेंगे पानी का बिल
कुल्लू जिले के रामपुर, लूहरी, और औट नेशनल हाईवे पर भी बर्फबारी का असर पड़ा है और सोलांग वैली में करीब दो फीट बर्फबारी हो चुकी है। कुल्लू की तोष वैली में लैंडस्लाइड के बाद एक जीरा नाला अवरुद्ध हो गया, जिससे झील बनने का खतरा पैदा हो गया है। इस क्षेत्र में पार्वती नदी के आसपास भी खतरा मंडरा रहा है।
बारिश और बर्फबारी के कारण चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। कुल्लू जिले के मनाली उपमंडल, निरमंड, बंजार और आनी उपमंडल में भी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, हालांकि, बोर्ड परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।