#विविध

April 5, 2025

हिमाचल: तिरंगे में लिपटा घर आया मेजर अंकित, पत्नी ने पुष्प अर्पित कर दी अंतिम विदाई

लेफ्टिनेंट के पद पर 9 साल पहले हुआ था भर्ती

शेयर करें:

Major Ankit Dhiman kangra

राजा का तालाब (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश ने पिछले कुछ समय में अपने काफी जवानों को खो दिया है। कुछ जवान मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हुए तो कुछ का निधन बीमारी के चलते हुआ। अब एक ऐसे ही हिमाचल के कांगड़ा जिला के जवान की भी बीमारी के चलते मौत हो गई है। यह जवान मेजर के पद पर तैनात था और इस समय जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में तैनात था। 

मेजर अंकित धीमान का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

कांगड़ा जिला के राजा का तालाब के गांव तलाड़ा कुटलाहड़ के रहने वाले 32 वर्षीय मेजर अंकित धीमान का आज उनके पैतृक गांव तलाड़ा के मोक्षधाम में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर नम आंखों से अपने जवान को अंतिम विदाई दी। मेजर अंकित धीमान का निधन 3 अप्रैल देर रात को हुआ दिल्ली अस्पताल में हुआ था।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन करते राठौड़ ने खोली कांग्रेस एकजुटता की पोल

9 साल पहले हुआ था भर्ती

मेजर अंकित धीमान 9 साल पहले भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। इस समय वह 14 आरआर में बांदीपुरा जम्मू कश्मीर में मेजर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। मेजर अंकित धीमान पहली मार्च को बीमार हुए थे। जिसके चलते उन्हें श्रीनगर स्थित सेना के बेस अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से उन्हें आर आर दिल्ली में शिफ्ट किया गया। लेकिन तीन अप्रैल की देर रात को उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार हुई मेहरबान: कैबिनेट से पहले ही भर्ती का ऐलान

फरवरी में आया था घर

अंकित धीमान की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पर पहुंची तो मानों जैसे कोहराम मच गया हो। परिवार के साथ साथ पूरे गांव में मातम पसर गया। अंकित धीमान की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी कल्पना धीमान, पिता जनवेद धीमान, माता आशा धीमान और छोटा भाई अर्पित धीमान का रो.रोकर बुरा हाल हो गया। अंकित धीमान की छह वर्ष पहले शादी हुई थी। जबकि इसी वर्ष फरवरी में वे एक समारोह में शामिल होने के लिए घर पर आए थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का बुरा हाल: उधार पर स्कूली बच्चों की किताबें छाप रहा है शिक्षा विभाग, जानें कितनी है देनदारी

फूलों से सजी गाड़ी में घर लाई गई देह

आज शनिवार को मेजर अंकित धीमान की पार्थिव देह तिरेंगे में लिपटी उनके घर पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। पार्थिव देह को 51 इन्फैंट्री ब्रिगेड ममून के ब्रिगेडियर रोहित यादव की अगुवाई में 3 जाट डोगरा बटालियन की टुकड़ी फूलों से सजी भारतीय थल सेना की गाड़ी में लेकर आई थी। पार्थिव देह के घर पहुंचते ही हर तरफ चीख पुकार गूंज उठाी। अंकित धीमान की देह को देख कर पत्नी और मां बेसुध हो गईं। वहीं पिता निशब्द हो गए थे। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र से भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ड्यूटी कर घर लौट रहा था होमगार्ड जवान, कार चालक ने कुचला दिया

सेना की टुकड़ी ने दी अंतिम सलामी

जिसके बाद मेजर अंकित धीमान की पार्थिव देह को तलाड़ा स्थित मोक्षधाम ले जाया गया। जहां 3 जाट डोगरा बटालियन ममून की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। जवानों के साथ साथ माता पिता पत्नी और भाई ने भी जवान की पार्थिव देह पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। मोक्षधाम तलाड़ा में अंकित धीमान के छोटे भाई अर्पित धीमान ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख