#अपराध
April 5, 2025
हिमाचल: ड्यूटी कर घर लौट रहा था होमगार्ड जवान, कार चालक ने कुचला दिया
तेज रफ्तार कार की टक्कर से जवान की गई जान
शेयर करें:
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए सड़क किनारे पैदल जा रहे एक होमगार्ड जवान को कुचल दिया। इस हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में हुआ है। नंगल बस स्टैंड के पास हुई इस घटना में एक तेज रफ्तार कार चालक ने होमगार्ड जवान को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जवान घावों का ताव सह नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार हुई मेहरबान: कैबिनेट से पहले ही भर्ती का ऐलान
इस हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड जवान की पहचान जयदेव (36) पुत्र मनसा राम अर्की जिले बनोग गांव का रहने वाला था। जयदेव वर्तमान में नालागढ़ के बिजली बोर्ड में बतौर सिक्योरिटी में ड्यूटी दे रहा था। जयदेव की रात्रि ड्यूटी थी। वह अपनी ड्यूटी खत्म कर सुबह छह बजे के आसपास अपने कमरे नालागढ़ से नंगल की तरफ जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही एक कार सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जवान बुरी तरह से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: रेत भरे टिप्पर में बैठे थे 4 लोग- खाई में गिरा, 11 साल का ईशान नहीं बच पाया
होमगार्ड जवान को टक्कर मारने वाला कार चालक मंडी जिला के गरोड़ू गांव का रोहित ठाकुर था। रोहित ठाकुर नालागढ़ में किसी निजी कंपनी में तैनात था और सुबह अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नंगल पहुंचा तो उसने सड़क किनारे पैदल जा रहे होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। रोहित का कहना है कि उसे नींद की झपकी आ गई थी । जिसके चलते यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग: सड़क से फिसली प्राइवेट बस, पत्थरों ने बचा ली 50 मुसाफिरों की जान
कार की टक्कर लगने से जवान जयदेव बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद भी जवान को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं आगामी जांच की जा रही है।
वहीं इस मामले में जिला बद्दी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि लापरवाह कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनांे को सौंप दिया है।