#विविध

November 19, 2025

हिमाचल में बुरी शक्तियों को दूर भगाने आए खोडू हनुमान देवता, सुख-समृद्धि का दिया आशीर्वाद

देवता के प्रस्थान करते ही लोगों के कष्ट धीरे-धीरे कम होने लगते हैं

शेयर करें:

Himachal Devta Sahib

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीते कल शाम बंजार घाटी के आराध्य देव श्री बुशाहरा खोडू हनुमान अपने 300 से अधिक देवलुओं के साथ पहुंचे। ढोल-नगाड़ों, करनाल और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच देवता के नगर में प्रवेश करते ही पूरा शहर भक्ति और श्रद्धा की लहर में डूब गया।

राजदेवता माधवराय से हुआ भव्य देव समागम

खोडू हनुमान का यह आगमन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि मंडी शहर के लिए एक विशेष सांस्कृतिक अवसर भी बन गया है। शहर में प्रवेश करते ही संकट मोचन श्री बुशाहरा खोडू हनुमान ने मंडी के राजदेवता माधवराय के साथ परंपरागत देव मिलन किया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : तपोवन में गर्माएगा सियासी माहौल- आपदा, सड़कें और खनन पर होंगे सवाल-जवाब

देव दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

समखेतर बाजार में शाम करीब 6 बजे हुए इस देव समागम को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। दोनों देव शक्तियों के मिलन के दौरान पूरा वातावरण जयघोषों, शंख-ध्वनि और देव धुनों से गूंज उठा।

देव रथ पर बरसाए फूल

स्थानीय लोग, व्यापारी, शहरवासी और दूर-दराज से आए भक्त सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर देवता के स्वागत में नतमस्तक दिखे। कई श्रद्धालुओं ने देव रथ पर फूल बरसाए और आशीर्वाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल का चमत्कारी शिवालय- जहां भोलेनाथ ने खेले थे चार-पासे, हर अरदास होती है पूरी

खोडू हनुमान का इतिहास और धार्मिक महत्व

देवता के देवलू रोशन ठाकुर ने बताया कि खोडू हनुमान का पवित्र मंदिर बंजार उपमंडल की चकोरथा पंचायत के फगवाना गांव में स्थित है। देव छमांहू के आदेश पर ही संकट मोचन पहली बार मंडी की धरती पर पधारे हैं।

बुरी शक्तियां होंगी परास्त

इनकी विशेष मान्यता है कि वे अपने भक्तों के दुख दूर कर जीवन में राहत, सुरक्षा और समृद्धि का वरदान देते हैं। हर वर्ष 15 माघ को मंदिर में बुरी शक्तियों को परास्त करने की विशेष प्रथा निभाई जाती है, जिसे बंजार क्षेत्र में अत्यंत पवित्र दिन माना जाता है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने मंत्रियों के वेतन-भत्तों के बाद अब दैनिक भत्तों में कर दी बढ़ौतरी; जाने कितना बढ़ाया

सुरक्षा और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

इस बार देवता के मंडी आगमन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को आपदा और विपत्तियों से रक्षा प्रदान करना, नकारात्मक शक्तियों को शांत करना, घर-घर में शांति, सुख और स्वास्थ्य का आशीर्वाद देना है। देवलुओं के अनुसार, जब-जब खोडू हनुमान किसी क्षेत्र में प्रस्थान करते हैं, वहां के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और लोगों के कष्ट धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

मंडी में रहेंगे भक्तों के मेहमान

आराध्य देवता श्री बुशाहरा खोडू हनुमान इस समय समखेतर में अपने भक्तों के बीच ठहरे हुए हैं। बुधवार को दोपहर बाद देव रथ सेरी मंच पर लाया जाएगा, जहां कुछ समय के लिए संकट मोचन श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे और आशीर्वाद प्रदान करेंगे। खास बात यह है कि खोडू हनुमान का देव रथ कुल्लवी शैली में तैयार किया गया है, जो देव संस्कृति और कारीगरी का अनोखा नमूना है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की शादी में चोर बाराती- दुल्हन की गाड़ी का पीछा कर उड़ाए गहने, पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड

पहली बार मंडी में प्रस्थान, उत्साह चरम पर

भगवान संकट मोचन खोडू हनुमान का मंडी में यह पहला आधिकारिक प्रस्थान माना जा रहा है। यही कारण है कि लोगों में उत्साह दोगुना है। शहर में आज सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बढ़ी है। दुकानों, गलियों और बाजार क्षेत्रों में देवधुनें गूंज रही हैं। भक्तों का मानना है कि देवता के दर्शन से घरों में शांति आएगी और आगामी दिनों में क्षेत्र आपदा से सुरक्षित रहेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख