#विविध

July 17, 2025

हिमाचल : पत्नी ने शहीद पति से किया ऐसा अंतिम वादा, सुनकर भावुक हो गए बुजुर्ग माता-पिता

6 साल के मासूम ने दी पिता को श्रद्धांजलि

शेयर करें:

 Naik Pushpendra Negi

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के वीरगति हासिल करने वाले 29 वर्षीय नायक पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पुष्पेंद्र की पत्नी ने कीर्ति नेगी ने घर से अपने पति को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। कीर्ति नेगी ने सैल्यूट करते हुए कहा कि अपने पिता के ऐसा अंतिम वादा किया- जिसे सुनकर बुजुर्ग माता-पिता की आंखें नम हो गई।

पत्नी ने शहीद पति से किया ऐसा अंतिम वादा

कीर्ति नेगी का बात ने बुजुर्ग माता-पिता को मानो जैसे इस दुख की घड़ी में मजबूत सहारा मिल गया हो। पुष्पेंद्र की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोगों ने वीर जवान अमर रहे के नारों के साथ पुष्पेंद्र को अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी टीचर बनने का मौका, भरे जाएंगे 937 पद- यहां जानें पूरी डिटेल

6 साल के मासूम ने दी मुखाग्नि

पुष्पेंद्र के 6 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले पुष्पेंद्र की पत्नी कीर्ति नेगी ने घर से अपने पति को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। कीर्ति नेगी ने सैल्यूट करते हुए कहा कि मैं हमेशा आपके नाम से ही जिऊंगी। अपने साथ किसी ओर का नाम नहीं जुड़ने दूंगी।

पंचतत्व में विलीन हुए पुष्पेंद्र

आपको बता दें कि पुष्पेंद्र की पार्थिव देह आज सुबह ही उनके घर पहुंची थी। पुष्पेंद्र को तिरंगे में लिपटा देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पार्थिव देह को कुछ देर घर में रखने के बाद पुष्पेंद्र का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : श्रीखंड यात्रा : युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, मजदूर ने देह गाड़ी तक पहुंचाने के मांगे 65 हजार

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पुष्पेंद्र के परिजन मंगलवार से बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। पत्नी और मां पार्थिव देह से लिपट-लिपट कर खूब रोई। पुष्पेंद्र के पिता का भी रो-रो कर बुरा हाल है। 6 साल का मासूम एक टक लगाए हुए परिजनों को रोता-बिलखता देखता रहा।

11 दिन पहले ही ज्वाइन की थी ड्यूटी

परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र बीते कुछ दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। अभी 11 दिन पहले ही पुष्पेंद्र वापस ड्यूटी पर लौटा था। परिजनों को क्या पता था कि इसके बाद पुष्पेंद्र तिरंगे में लिपटकर घर आएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 6 दिन से परिजन कर रहे थे तलाश, खड्ड में पड़ी मिली देह; मची चीख-पुकार

असम में तैनात थे पुष्पेंद्र

शहीद 29 वर्षीय नायक पुष्पेंद्र नेगी किन्नौर जिले की सांगला तहसील के छोटे से गांव थैमगारंग के रहने वाले थे। वह 19 डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे और इस समय असम में ड्यूटी दे रहे थे। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही न सिर्फ उनके गांव बल्कि पूरे किन्नौर जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

गिरी पेड़ की टहनी

जानकारी के अनुसार, नायक पुष्पेंद्र असम में ड्यूटी के दौरान अचानक आई तेज हवाओं के बीच पेड़ की भारी टहनी की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई। सेना ने मंगलवार देर शाम यह दुखद समाचार पुष्पेंद्र के परिवार को फोन पर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पहुंची शहीद की पार्थिव देह, तिरंगे में लिपटे पुष्पेंद्र को देख बेसुध हुई मां और पत्नी

मासूम ने खोया पिता

नायक पुष्पेंद्र की मौत से उनके घर में पिता महेंद्र सिंह नेगी, माता सरला देवी, पत्नी कीर्ति नेगी और छह वर्षीय बेटे एतिक को गहरा आघात लगा है। गांव में हर आंख नम है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर पर लगातार लोगों का तांता लगा हुआ है, जो इस अपूरणीय क्षति पर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख