#विविध

November 12, 2025

दिल्ली ब्लास्ट में हिमाचली था या नहीं...HRTC ने बताया सच; परिवार की अटक गई थी सांसें

बीती रात दिल्ली पुलिस की लिस्ट में शामिल था तिलक राज का नाम

शेयर करें:

delhi blast

हमीरपुर दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 पर हुए भीषण धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश में मची हलचल के बीच, अब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने बड़ी सफाई दी है

निगम ने कहा है कि इस हादसे में प्रदेश का कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। हमीरपुर डिपो के डिविजनल मैनेजर राज कुमार ने बताया कि तिलक राज, जिसे दिल्ली पुलिस की घायलों की लिस्ट में शामिल किया गया था, वास्तव में HRTC का ड्राइवर है और वह धमाके में नहीं, बल्कि बीमार होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुआ था।

बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं तिलक राज

राज कुमार ने बताया कि तिलक राज 9 नवंबर को निगम की बस लेकर दिल्ली गया था। 10 नवंबर की सुबह वह लौटने की तैयारी में था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गयासंयोग से वही अस्पताल जहाँ धमाके के घायलों का इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में यात्रियों से भरी HRTC बस से उठने लगी लपटें, चीख-पुकार से दहला क्षेत्र

 

बीती रात दिल्ली पुलिस द्वारा जारी घायलों की सूची में जब हमीरपुर के तिलक राज का नाम सामने आया, तो हिमाचल प्रशासन भी सतर्क हो गया। हालांकि जांच के बाद अब ये स्पष्ट हो गया है कि हिमाचल का कोई नागरिक इस धमाके से घायल नहीं हुआ।

दिल्ली ब्लास्ट का अपडेट

सोमवार शाम 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर एक चलती कार में विस्फोट हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। करीब 20 घायलों का इलाज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने खोल दिए सरकारी नौकरी के द्वार, 9 हजार पदों पर भर्ती के दे दिए निर्देश

 

इस घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

अब हिमाचल में बढ़ी सुरक्षा

  1. दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियाँ भी पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
  2. DGP अशोक तिवारी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
  3. बॉर्डर इलाकों ऊना, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और कांगड़ा में वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है।
  4. बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की एंट्री पॉइंट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
  5. शक्तिपीठों और बड़े मंदिरों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
  6. पर्यटन स्थलों पर खुफिया एजेंसियों की टीमें तैनात हैं।

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने बीजेपी के पांच गुटों का किया खुलासा, बोले- अब ये पार्टी नहीं, 5 गुटों का है गठबंधन

 

DGP ने साफ कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना उच्च अधिकारियों को दें। हम हर स्तर पर चौकसी बरत रहे हैं।”

पड़ोसी राज्यों में भी खलबली

फरीदाबाद में पकड़े गए व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के तार अब दिल्ली धमाके से जुड़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीन डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी को रडार पर लिया है। यह खुलासा इस ओर इशारा करता है कि यह साजिश समाज के उन चेहरों से जुड़ी है, जिन पर आम तौर पर शक नहीं किया जा सकता।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख